BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने किया गिरफ्तार, रेव पार्टी में रेड के बाद 3 अरेस्ट, एनसीबी को मिली थी बड़ी टिप

मुंबई (ए)। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने रेव पार्टी में रेड के दौरान हिरासत में लिया था। वहीं, अब खबरें आ रही हैं अधिकारियों ने पूछताछ के बाद आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई-गोवा क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से जुड़े ड्रग्स केस में 8 लोगों को डीटेन किया गया था। जिसमें से आर्यन खान के अलावा 2 और लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है। इन सबके बीच मीडिया रिपोर्ट्स में आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जिसकी वजह से आर्यन के खिलाफ केस और भी स्ट्रॉन्ग हो गया है।

एनसीबी को मिली थी बड़ी टिप

दरअसल, मुंबई से गोवा जाने वाली क्रूज पर रेव पार्टी को लेकर एनसीबी के अधिकारियों को एक बड़ी टिप मिली थी। जिसके आधार पर NCB ने ऑपरेशन चलाया। रेड के दौरान 8 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें 2 महिलाएं शामिल थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है क्रूज पर मौजूद लोगों के बीच एनसीबी के अधिकारी पैसेंजर बनकर पहुंचे थे, जहां पर उन्हें पता चला कि रेव पार्टी में लोग अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स छुपा कर ला रहे थे।

फोन से मिली जानकारी

इस केस में मीडिया रिपोर्ट्स में आर्यन खान के फोन से कई बड़ी डीटेल मिलने की जानकारी सामने आ रही है। न्यूज 18 की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आर्यन खान के खिलाफ केस काफी स्ट्रॉन्ग हो चुका है। हालांकि, अभी तक इस मामले में शाहरुख खान की ओर से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

क्या है पूरा मामला

NCB के अधिकारियों को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। जिसके बाद चलाए गए ऑपरेशन के दौरान पता चला कि इस पार्टी में धडल्ले से ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पार्टी में एनसीबी के अधिकारी पैसेंजर बनकर पहुंचे थे। वहीं, इसके बाद वहां से कुल 8 लोगों की डीटेन किया गया और इसके बाद आर्यन खान समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ सेक्शन 8C, 20B, 27, 35 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

Related Posts