दुर्ग। प्रार्थी प्रशांत कुमार साहू पिता टी आर साहू उम्र 39 साल साकिन नगपुरा थाना पुलगांव के द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्ग में परिवाद पत्र पेश किया गया था कि ग्राम नगपुरा जालबाधा मार्ग पर रोड से लगी शासकीय भूमि जो बंदोबस्त त्रुटी के दौरान घना राम यादव पिता
जगदीश यादव उम्र 55 साल साकिन ग्राम वार्ड क्र0 07 सुभाष चौक के पास नगपुरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग एवं
अन्य परिवार वालों के नाम त्रुटीवश पर्ची में दर्ज हो गई है।
जिसका लाभ उठाते हुये आरोपी द्वारा त्रुटी सुधार न कराते हुये शासन को धोखे में रखते हुये शासकीय भूमि की बिक्री कर दिया। जिस पर से न्यायालय के आदेशानुसार थाना पुलगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ( भापुसे) के निर्देशन में एवं संजय ध्रुव ( रापुसे ) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं बैंकर वैभव रमणलाल ( भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुलगांव आनंद कुमार शुक्ला को मामले की गंभिरता को देखते हुये आरोपियों की पता साजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया गया।
जिस पर थाना पुलगांव में दिशा निर्देशो का पालन करते हुये अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों की पता साजी में रखना किया गया था पता साजी के दौरान आरोपी 1. भेशज कुमार साहू 2. धनेश राम देवांगन 3 घना राम यादव 4 नंद कुमार 5. योगेन्द्र यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आरोपियों से बारिकी से पूछताछ किया गया जिस पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।
आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपीगणो को आज दिनांक 26.07.23 विधिवत
गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
अपराध क्रमांक: 105/2021, धारा 420, 467, 468, 471, 120वी भादवि
नाम आरोपी
- भेशज कुमार साहू पिता स्व0 भोपाल सिंह साहू उम्र 53 साल साकिन एमलाईजी-1 मकान नंबर 374 श्रीराम चौक हुडको भिलाई वाना भिलाई जिला दुर्ग
- धनेश राम देवांगन पिता स्व0 बंदु राम देवांगन उम्र 56 साल साकिन वार्ड का0 12 महावीर चौक
नगपुरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग, - धना राम यादव पिता जगदीश यादव उम्र 35 साल
किन आग बार्ट क्र0 07 सुभाष चौक के पास नगपुरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग, - नंद कुमार पिता स्व0 दीनबंधु यादव उम्र 43 साल,
- योगेन्द्र यादव पिता स्व० दीनबंधु यादव उम्र 37 साल दोनो साकिनान वार्ड का 04 डबरा पारा भटगांव चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगाव जिला दुर्ग छ0ग0









