रायपुर (सारनाथ एक्सप्रेस)। सेवा भाव शुरू से ही हमारे परिवार में रहा है, हमारे लिए सेवा सर्वोपरि है। इसलिए शासकीय नौकरी का चयन किया ताकि जनता से सीधे जुड़ कर सेवा कर सकू। सेवा के लिए शासकीय नौकरी बेहतर अवसर है। मेरा पूरा प्रयास रहता है कि शासकीय योजनाओं का लाभ सबसे निचले तबके के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसी उद्देश्य के साथ काम करते आया हु, कर रहा हु औऱ आगे भी करूँगा। सरकार ने मुझे जिस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया है वह जिम्मेदारी मैं पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर सकू यह मेरी प्राथमिकता रहती है। यह सब बातें रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी एवं अभियांत्रिकी) सुदेश कुमार सुंदरानी ने सारनाथ एक्सप्रेस एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में कही। इन्होंने अपने तब तक के सफर को हमसे साझा किया….

एसके सुंदरानी का जन्म राजिम (छग) में जुलाई 1967 को हुआ था। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा व हाई स्कूल की शिक्षा देवभोग (छग) के शासकीय स्कूल में पूर्ण हुई। वर्ष 1984 में इन्होंने फर्स्ट डिवीज़न में हायर सेकंडरी (मैथ्स) की परीक्षा मप्र बोर्ड से उत्तीर्ण किया। वर्ष 1989 में इन्होंने फर्स्ट डिवीज़न में बीई (सिविल) की परीक्षा पं.रविशंकर शुक्ल विवि,रायपुर (मप्र) से उत्तीर्ण किया। मास्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग (ट्रांसपोर्टेशन) की डिग्री इन्होंने वर्ष 1991 में फर्स्ट डिवीजन से देवी अहिल्याबाई विवि, इंदौर (मप्र) से प्राप्त किया।
वर्ष 2005 में इन्होंने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नर, बॉम्बे से डिप्लोमा इन लोकल सेल्फ गवर्नर, वर्ष 2015 में सीईपीटी यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से डिप्लोमा इन अर्बन ट्रांसपोर्टेशन एंड ईनवायरनमेंट तथा वर्ष 2018 में मैट्स यूनिवर्सिटी से एमबीए (एचआर) की डिग्री प्रथम श्रेणी में हासिल किया।

पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाले एसके सुंदरानी को पढ़ाई के दौरान इन्हें कक्षा आठवी से बारहवीं तक नेशनल स्कॉलरशिप, बीई के दौरान इन्हें मध्यप्रदेश सरकार से मैरिट स्कॉलरशिप, गेट स्कॉलरशिप तथा जापान-सिंगापुर पार्टनरशिप प्रोग्राम के तहत इन्हें फ़ेलोशिप अवार्ड दिया जा चुका है।
वर्ष 1994 से 2003 तक इन्होंने कई नगर निगमो तथा अर्बन डेवलोपमेन्ट एजेंसियों में चीफ एग्जीक्यूटिव के पद पर अपनी सेवाएं दी। तीन बार दुर्ग नगर निगम आयुक्त, रायगढ़ नगर निगम आयुक्त रहते हुए इन्होंने 12 वर्षो तक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2012 से 14 तक इन्होंने अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम रायपुर के पद पर अपनी सेवाएं दी। अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन, रायपुर डिवीजन में इन्होंने जॉइंट डिरेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दी। अर्बन डेवलोपमेन्ट जगदलपुर डिवीज़न के जॉइंट डिरेक्टर रहे। सितंबर 2018 से नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रहते हुए एक वर्ष अपनी सेवाएं दी।

इन्हें भारत सरकार द्वारा वेस्ट रिसाइक्लिंग प्रेजेन्टेशन अवार्ड (2004), बेस्ट इम्प्लीमेंटेशन अवार्ड (2014) तथा प्लाटिनम स्कॉच अवार्ड फ़ॉर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (2016) से नवाजा जा चुका है। इन्होंने हुडको द्वारा आयोजित “लो कॉस्ट हाउसिंग”, लाइवलीहुड ऑफ अर्बन पुअर्स इन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन नईदिल्ली, सिटी मोबिलिटी प्लान, नेशनल इनवीरोंमेंटल एजेंसी सिंगापुर सहित कई ट्रेनिंग कर चुके है।
इन्होंने नेशनल स्लम डेवलोपमेन्ट प्रोग्राम अहमदाबाद, इको फ्रेंडली वेस्ट मैनेजमेंट हैदराबाद, लो कॉस्ट हाउसिंग चेन्नई सहित कई राष्ट्रीय सेमिनार तथा वर्कशॉप में भी भाग लिया है।
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानने वाले औऱ रीडिंग एवं वाइल्ड लाइफ में विशेष रुचि रखने वाले एसके सुंदरानी कार्य के प्रति हमेशा सक्रिय रहते एक सुलझे हुए साफ-सुथरी छबि के तेजतर्रार अधिकारी माने जाते है।आयुक्त के पद पर पदस्थ रहते हुए इन्होंने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को सायकल से ऑफिस जाया करते थे।









