जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा युवती का शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना करना स्वीकार किया गया कि प्रकरण में आरोपी को को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है…
बलौदाबाजार। दिनांक 11.04.2026 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में वाहन चालक के पद पर पदस्थ आरोपी सुरेंद्र टंडन द्वारा शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 169/2026 धारा 64(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी जांच विवेचना करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा आरोपी सुरेंद्र टंडन को हिरासत में लिया गया।
जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा युवती का शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना करना स्वीकार किया गया कि प्रकरण में आरोपी को को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- सुरेंद्र टंडन उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम भिनोदा थाना सरसीवां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ वर्तमान पता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल आवासीय परिसर कसडोल थाना कसडोल
















