BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शासकीय कार्य कर रहे पटवारी के साथ जातिसूचक अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर मारपीट करने एवं दस्तावेज को फेंकना वाले पति- पत्नी गिरफ्तार

जमीन का नक्शा गलत काट दिये हो कहकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर बहस करने लगे, तब प्रार्थी ने उन्हें तहसीलदार कार्यालय के मर्यादा का ध्यान में रखकर बात करने हेतु आग्रह किया…

जशपुर। प्रार्थी प्लासिदियुस टोप्पो उम्र 47 साल ने दिनांक 31.07.2024 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह कुडुकेला नारायणपुर में पटवारी के पद पर पदस्थ है, यह उक्त दिनांक को शासकीय कार्य से तहसीलदार कुनकुरी के कार्यालय में गया था।

उसी समय ईश्वर यादव एवं उसकी पत्नी भूमति यादव दोनों इसके पास आये और जमीन का नक्शा गलत काट दिये हो कहकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर बहस करने लगे, तब प्रार्थी ने उन्हें तहसीलदार कार्यालय के मर्यादा का ध्यान में रखकर बात करने हेतु आग्रह किया।

तत्पश्चात दोनों पति-पत्नि एवं प्रार्थी कार्यालय के बाहर परिसर में आये तो वहां भी दोनों पति-पत्नी मिलकर पटवारी से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये, परिसर में मौजूद लोगों के द्वारा दोनों पति-पत्नि को समझाया गया।

फिर प्रार्थी अपने एक अन्य साथी के साथ मोटर सायकल के शो-रूम में गया वहां भी दोनों पति- पत्नी पीछे से पहुंच गये और प्रार्थी को जातिगत अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर हाथ-मुक्का से मारपीट कर प्रार्थी के पास रखे शासकीय दस्तावेज नक्षा को फेंक दिये जिससे वह फट गया।

प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में भा.न्या.सं. की धारा 296, 221, 132, 115(2), 3(5) एवं 3(2)(5), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कुनकुरी द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये चंद घंटों में उक्त प्रकरण के आरोपी दंपत्ति को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया।

आरोपी ईश्वर यादव उम्र 35 साल एवं उसकी पत्नी भूमति यादव उम्र 32 साल दोनों निवासी कुडूकेला थाना नारायणपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. संतोष तिवारी, प्र.आर. 16 ढलेष्वर यादव एवं महिला स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Posts