BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा ने जागरूकता रैली निकालकर तिरंगा फहराने की अपील की

 

दुर्ग। हमारा देश भारत आजादी के 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है । जिसके तहत आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए भारत सरकार ,हर घर तिरंगा कैंपेन चला रही है जिसके तहत सभी लोगों से अपने अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके तहत ग्राम वासियों से हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की गई। प्रभारी प्राचार्य सपना सोनी ने लोगों से आग्रह किया कि राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए साथ ही राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे झंडे की आन -बान और शान को बनाए रखने हेतु अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराए।

उन्होंने भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्रारंभ करने का मकसद बताया कि इससे आम नागरिक में अपने देश के प्रति गर्व व सम्मान की भावना उत्पन्न करना साथ -ही -साथ स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के योगदान को याद करना है। इस अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों का आभार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों की छत पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया।

जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ग्राम वासियों से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों और राष्ट्र नायकों की कुर्बानियों को याद करने हेतु प्रेरित किया। इस जागरूकता रैली में अजरा परवीन ,किरण साहू तोमेश्वर गौतम, अनुराधा अलवनी,कविता पाठक ,आशा परगनिहा ,चंचल टिकरिया ,भारती बिष्ट ,राज भारती शर्मा ,रूप लता पटेल गिरिराज, प्रज्ञा आदि शामिल हुए।

Related Posts