BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विद्यालय रिसाली में सम्पन्न हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन: अच्छी शिक्षा के साथ शारदा विद्यालय में कला एवं संस्कृति का ज्ञान दिया जाना सराहनीय- रतन लाल बगरिया, DIG बीएसएफ

भिलाई। शारदा विद्यालय, रिसाली सेक्टर भिलाई में उमंग 2023 के तहत 18वें वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण
समारोह का आयोजन शाला प्रागंण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतन लाल बगरिया
(डी.आई.जी.. कम्यूनिकेशन बी.एस.एफ.) तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार रंजन (सेकेण्ड-इन-कमांड विजिलेंस) की उपस्थिति थी। अध्यक्षता विपिन कुमार (प्रिंसिपल, शकुंतला विद्यालय, रामनगर) ने की।

मुख्य अतिथि रतन लाल बगरिया ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ शारदा विद्यालय में कला एवं संस्कृति का ज्ञान दिया जाना सराहनीय है। विशेष अतिथि प्रवीण कुमार रंजन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन एक सुगठित मानव जीवन की आधारशिला है, इसे सँवारने का नैतिक दायित्व शिक्षा के साथ- साथ माता पिता का भी है। आज के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों का सुसंस्कारित होना भी उतना ही आवश्यक है जितना परिश्रमी होना।

इस अवसर पर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की नवीन योजनाओं का विस्तृत स्वरूप पालकों को बताया तथा विद्यालय एवं विद्याथियों की प्रगति से जुड़े आधारभूत
तथ्यों से सबको परिचित कराया। वार्षिक प्रतिवेदन विद्यालय प्रिंसिपल सुतापा सरकार ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह द्वारा किया गया। उमंग 2023 की इस कड़ी में प्री-प्राइमरी से हायर विंग तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रोचक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

पुरस्कारों की श्रृंखला में सत्र 2022-23 में पीयूष मिश्रा को
बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25000/- हजार तथा दसवीं से प्रखर कुमार साहू एवं योगिता को 15000/- इसी क्रम में भारती देवहरी, योगिता देवागंन को भी 11000/- की नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कारों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विगत सत्र में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ राष्ट्रगान से किया गया।

तत्पश्चात् शिव-पार्वती वन्दना तथा नन्हें- मुन्नों की थिरकन ने सबका मन मोह किया। माँ काली का अवतरण तथा छतीसगढ़िया बानगी को समर्पित नृत्य ने सबको अभिभूत कर दिया। पंचभूतों की सत्ता दिखी तो देशभक्ति का जुनून भी रंग लाया। टॉलीवुड भोजपुरी नृत्य ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाए तो अभिमन्यु की वीरगति तथा मनुष्यों एवं जीवों की आपसी निर्भरता को समर्पित नृत्य ने बको द्रवित कर दिया। दर्शकों ने खेलो इंडिया का साथ दिया जलपरी की दुनिया देखी।

इस अवसर पर विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम. आर. सीनियर एक्टिविटी
इंचार्ज पूजा बब्बर के साथ प्रतीक ओझा तथा वनिता ओझा एवं समस्त शिक्षक / शिक्षिका उपस्थित थे। कार्यक्रम
का संचालन अनुपमा सिंह एवं मनोज पाण्डेय ने किया।

Related Posts