BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विद्यालय रिसाली में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का किया आयोजन, साइंस पार्क का हुआ उद्घाटन

भिलाई। शारदा विद्यालय, रिसाली में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का प्रशंसनीय आयोजन किया भव्य पंडालों में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं कला विभाग से सम्बंधित आकर्षक प्रतिदर्शी को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थीगण बेहद ऊर्जावान एवं उत्साहित थे। प्रदर्शनी का शुभारंभ माँ सरस्वती की चरण वंदना से किया गया। विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु स्वनिर्मित विभिन्न कला वस्तुओं को प्रदर्शन तथा बिक्री
हेतु भी रखा गया, जिन्हें देखने एवं खरीदने में अभिभावक भी बेहद रूचि दिखा रहे थे।

प्रदर्शनी मेला में मुख्य अतिथिगण के रूप में डॉ. एम.के. वर्मा (वाइस चांस्लर छतीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी) तथा उमाशंकर मिश्रा (प्रिंसिपल के. वी. दुर्ग) को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा, ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया तथा उनके कार्यों की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।

विभिन्न प्रतिकृतियों के अन्तर्गत क्रियात्मक एवं स्थिर नमूनों में ऑटोमेटिक पॉलि हाऊस, इलेक्ट्रिक चार्जर ऑफ ई-वेकल, रिवर क्लीनिगं बोट, एक्सीडेंट प्रीवेन्सन वेकल वास्तुशास्त्र कोणार्क टेम्पल जी.आई. टैग, इन्टिग्रेटेड,
फार्मिगं, वाई फाई जैमर, थ्री-डी विथ थ्रेड, रोबोटिक्स सर्कल, पपेट शो, जी-ट्वेन्टी टैग, सोलह संस्कार, समुद्र मंथन सेडेन्ट्री वर्सेस एक्टिव लाइफ स्टाइल, स्पाइन पॉस्चरल डिफॉरमिटी, मड थेरेपी अभिभावकों द्वारा विशेष रूप से सराहे गए।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं (आओ जोड़े कहानी बनाएँ, प्रश्नोत्तरी आदि) का आयोजन भी किया। प्रर्दशनी मंडप में ऊर्जा का केन्द्र ” चंद्रयान-3″ रहा जिसकी आकृति एवं गति दर्शको के आकर्षण का केन्द्र बनी।

ध्यातव्य है कि विज्ञान के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन
को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विद्यालय परिसर में स्थापित साइंस पार्क का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथियों के कर कमलों
द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विपिन ओझा (चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी ), विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, प्राचार्या सुतापा सरकार, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम. आर. सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर के साथ प्रतीक ओझा तथा वनिता ओझा एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Posts