भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम 2021 दिनांक 03.08.2021 को घोषित हुआ। जिसमें शारदा विद्यालय, रिसाली ने हमेशा की तरह ‘‘कम व्यय सर्वोत्त्म शिक्षा’’ के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाये रखा। विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
शाला का परीक्षा परिणाम शत् – प्रतिशत् रहा।भारती देवहरी 94.2% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान पर रहीं। इसी के साथ छाया चैधरी 94%, राशि सोनी 94%, अभिजीत कुमार सपाहा 94%, द्वितीय स्थान पर, तृतीय स्थान पर समीर कुमार साहू 93.2%, चतुर्थ स्थान पर वंशिका साहू 92.8% , पाँचवे स्थान पर अंजलि शर्मा 92.6% छठवें स्थान पर श्वेता वाघ 92.4% सातवें स्थान पर दीया यादव 91%, मेधा यादव 91% , आठवें स्थान पर शिवानी जलक्षत्रिय 90.8% नौवें स्थान पर खुशी स्र्वणकार 90.6% एवं दसवें स्थान पर रिया नेताम 90ः रही।
अंग्रेजी में 95%, हिन्दी में 98%, गणित में 95%, विज्ञान में 95%, सामाजिक विज्ञान में 97% एवं इन्फाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी में 97% अधिकतम अंक रहे।
उत्कष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्य एवं संबंधित शिक्षकों को बधाई देते हुए तथा अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लियेे सहयोग देने की अपील भी की। विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा, प्राचार्य गजेन्द्र भोई एवं मैनेजर ममता ओझा , विभोर ओझा, हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस पूजा बब्बर शिक्षक – शिक्षिकाओं में अजय राॅय , अनुपमा सिंह, मीना शर्मा, विनीता सिंह, अंजु मिश्रा, मितेश कुमार साहू , रूना दास, चारूश्री शर्मा, जयश्री दास एवं अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों कोे बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।















