भिलाई। दिनाँक 10.07.2023 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र भिलाई में शारदा विद्यालय रिसाली के 45 बच्चों को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत परिसर का भ्रमण कराया गया तथा बच्चों को देश सेवा हेतू बल में शामिल होने हेतू एवं एक अच्छा अनुशासित नागरिक बनने हेतू प्रेरित किया गया।
बच्चों को इस प्रशिक्षण केन्द्र में होने वाले प्रशिक्षण से सम्बंधित जानकारी दी गई, साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण के महत्व के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र भिलाई के वरिष्ठ कमाण्डेंट मनीष कुमार राय एवं अन्य अधिकारी तथा शारदा विद्यालय रिसाली
की उप प्राचार्या पूजा बब्बर एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।









