BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी आरक्षक गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी आरक्षक गिरफ्तार…आरोपी आरक्षक रिपोर्ट के बाद से था फरार…

बिलासपुर। प्रार्थिया द्वारा वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि थाना सरकण्डा में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इन्कार कर रहा है। प्रार्थिया के उक्त शिकायत जांच बाद नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा, द्वारा अपराध सदर पंजीबद्ध करने निर्देशित किया गया।

जिसके पालन में थाना सरकण्डा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी बाद से आरोपी आरक्षक सौरभ चौबे फरार चल रहा था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

आज दिनांक 25.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी सौरभ चौबे अपने सकुनत पर परिवार से मिलने आया है। उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को जानकारी दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में थाना सरकंडा की टीम तैयार कर आरोपी सौरभ चौबे के सकुनत पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी: सौरभ चौबे पिता सुरेश चौबे उम्र 28 वर्ष निवासी माताचौरा के पास सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Related Posts