BREAKING

Uncategorised

शादी का प्रलोभन देकर एक साल से लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करने वाला और चोरी के 02 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। दिनांक 24/07/21 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी एकलव्य ऊर्फ ठोनकू देवांगन साकिन दुर्जाबंदपारा पंडरिया के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ लगातार एक वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा, जो पीड़िता द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 241/2021 धारा 376(2) (n) भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

तत् पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा मामले के गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग जिला कबीरधाम के मार्ग दर्शन तथा एसडीओपी पंडरिया नरेंन्द्र कुमार वेंताल के दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी पंडरिया के कुशल नेतृत्व में आरोपी का पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित किया गया,

जो टीम के द्वारा आरोपी एकलव्य ऊर्फ ठोनकू देवांगन पिता रामप्रसाद देवांगन उम्र 23 वर्ष साकिन दुर्जाबंदपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किये कि उक्त आरोपी को आज दिनांक 25/07/21 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

चोरी की रिपोर्ट के तुरंत बाद हरकत में आई पंडरिया पुलिस, चोरी के नियत से घुसे 02 आरोपीयों को महज 18 घंटो में पंडरिया पुलिस ने धर दबोचा

कवर्धा। थाना पंडरिया पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रातंर्गत अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र कुमार वेंताल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी निकाल कर पंडरिया पुलिस लगातार कार्यवाही की मुहिम चलाई जा रही है, कि दिनांक 24/07/21 को ग्राम भगतपुर निवासी आरती कुमार चंद्रवंशी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/07/21 के सुबह करीबन 10:30 बजे इसकी मौसी बतीबाई के घर मकान के अंदर चोरी करने के नियत से घर का दरवाजा का ताला तोडकर कर चोरी करने का प्रयास किये है जिस पर अपराध क्रमांक 243/2021 धारा 454, 511, 34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया तत् पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा मामले के गंभीरता को देखते हुए, एसडीओपी पंडरिया नरेंन्द्र कुमार वेंताल को घटना से अवगत करा दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी पंडरिया के कुशल नेतृत्व में आरोपीयों का पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित किया गया जो टीम के द्वारा आरोपी 01. प्रदीप बंजारे पिता स्व. रामदास बंजारे उम्र 23 वर्ष, 02. मयाराम धुर्वे पिता गुहाराम उम्र 35 वर्ष, दोनो निवासी ग्राम लिम्हईपुर थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम को महज 18 घंटो में खोज निकाला और पुलिस हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किये कि उक्त दोनो आरोपी को आज दिनांक 25/07/21 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Posts