BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म फिर घर बनाने के बाद शादी करेंगे का झांसा देकर लिए 50 हजार रुपए

जबरन दुष्कर्म कर धोखाधड़ी कारित करने के मामले मे पुलिस की सख्त कार्यवाही…चौकी रघुनाथपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी कों गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्यवाही…आरोपी के कब्जे से 3500/- रुपये नगद किया गया बरामद…

 

अंबिकापुर। प्रार्थिया दिनांक 04/01/25 कों चौकी रघुनाथपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह अक्टूबर 23 मे सरगवां गांधीनगर निवासी रामजीत नागपाल कही से प्रार्थिया का मोबाइल नंबर प्राप्त कर प्रार्थिया कों फ़ोन कर अपने आप कों कुंवारा बताते हुए बातचीत करने लगा, एवं विवाह का प्रस्ताव रखा कि घटना दिनांक 26/12/23 कों रामजीत प्रार्थिया के गाँव आकर प्रार्थिया से मिला और पीड़िता कों लमगाँव स्थित अपने रिश्तेदार के बंद पड़े घर मे ले गया और पीड़िता से प्यार करने की बात बोलते हुए शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं।

उसके बाद आरोपी रामजीत पीड़िता से कई बार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, कि दिनांक 18/08/24 कों अंतिम बार रामजीत पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है,शादी करने की बात बोलने पर टाल मटोल कर घर बनाने के बाद शादी करने की बात बोला एवं इस दौरान आरोपी पीड़िता से घर बनाने के लिए मदद करने के नाम पर अलग अलग किश्तो मे 50000/- रुपये ले लिया है।

उसके बाद भी आरोपी रामजीत पीड़िता से शादी करने से इंकार किया तब पीड़िता कों जानकारी मिला कि आरोपी रामजीत पूर्व से शादी शुदा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना लुन्ड्रा, चौकी रघुनाथपुर मे अपराध क्रमांक 05/25 धारा 376 (2) (एन), 420, 506 भा.द.वि.,का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौराना विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी रामजीत नागपाल कों उसके सकुनत से पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम रामजीत नागपाल उम्र 25 वर्ष साकिन सरगवां थाना गांधीनगर का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से नगद रकम 3500/- बरामद किया गया हैं, आरोपी द्वारा शेष रकम खाने पीने मे खर्च करना बताया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, आरक्षक अरविन्द तिवारी, राकेश एक्का, इदरीश खान जाकिर हुसैन, दिनेश मिंज सक्रिय रहे।

Related Posts