रायपुर। प्रार्थीया 33 वर्षीय महिला ने आज दिनांक 22-06-21 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज से कुछ माह पहले सोशल मीडिया पर आरोपी नीलम वैष्णव से परिचय हुआ था, कुछ दिन सामान्य बात करने के बाद आरोपी द्वारा प्रेम होने की बात करने लगा जिससे पीड़िता द्वारा शादीशुदा एवं एक बच्चे की मां होना बताकर ऐसे किसी प्रकार से संबंध नही रखना बोली जो मार देने, बदनाम करने की धमकी देता था जिससे अप्रैल माह में आरोपी के नंबर को ब्लॉक किया कल दिनांक 21/06/2021को पीड़िता अपने मायके के घर पर थी जहाँ करीबन 01:00 बजे घर पर आकर जबरन घर अंदर घुसकर प्रेम करने की बात करने की बात कहा पीड़िता द्वारा मना करने पर जबरदस्ती पकड़कर अश्लील हरकत, गलत नियत से व्यवहार करने लगा पीड़िता द्वारा मना करने पर धमकी देते हुए मारपीट करने लगा कि रिपोर्ट पर अपराध कायमकर तत्काल 2-3 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना-तिल्दानेवरा, अप.क्र.190/21
धारा:- 354,452,506,323 भादवि
प्रार्थीया:-एक 33 वर्षीय महिला
दि.घ.स. :-21-06-21 के 13:00 बजे
घटनास्थल:- प्रार्थिया का मायके
दि.रि.स.:- 22-06-21 के 14:20 बजे
आरोपी:- नीलम वैष्णव पिता किशोर वैष्णव उम्र-35 साल साकिन-वार्ड क्र.01 केशला (खरोरा) थाना-खरोरा जिला-रायपुर (छ.ग.)











