रायपुर। शांति निकेतन महाविद्यालय चंगोराभाठा रायपुर में दिनांक 22 दिसंबर 2023 को वार्षिक खेल महोत्सव ‘उमंग उल्लास 2023 ‘के सेकंड डे वन मिनिट गेम शो, व्यंजन प्रतियोगिता मेहंदी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय के सभी वर्ग बीएससी,बीसीए, बीकॉम, पीजीडीसीए, डीसीए, एमएससी, के स्टूडेंट प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शामिल हुए एवं सभी गेम्स का भरपूर आनंद लिया।
वन मिनट गेम में स्टूडेंट को पांच अलग-अलग राउंड में कई तरह के गेम जैसे बैलून फेको ट्रॉफी लोको, स्ट्रा कैच थर्मोकोल बॉलस्फो, र्रक विद बड्स, मेच बाक्स गेम आदि खिलाऐ गए। वन मिनट गेम शो के प्रतियोगिता प्रभारी प्रो संजू साहू ,पूर्णिमा पटेल, रोशनी पटले एवं डॉ अलका मिश्रा थी। इस प्रतियोगिता में विनर छात्र भूपेश साहू (बीएससी फर्स्ट ईयर) रहे एवं रनअप छात्रा डिंपल साहु (बीसीए फर्स्ट ईयर) रहे।
व्यंजन प्रतियोगिता में फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । गर्ल्स के साथ-साथ बॉयस ने भी फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया । इस प्रतियोगिता की प्रतियोगिता प्रभारी प्रो. उपमा सोनवानी, दीक्षा ठाकुर ,सुरभि शर्मा थे। प्रतियोगिता में विनर : रुद्राणी बघेल( बी सीए फर्स्ट ईयर) एवं रनअपः रितु पात्रे (बीएससी फाइनल) रही।
मेहंदी कंपटीशन में छात्र एवं छात्राओं ने अरेबियन, पारंपरिक, दुल्हन मेहंदी की कलात्मक डिजाइन लगाकर जज को जजमेंट करने में मुश्किल में डाल दिया।मेहंदी कंपटीशन मे प्रतियोगिता प्रभारी प्रो दीक्षा ठाकुर एवं शिखा शर्मा थी। प्रतियोगिता में विनर छात्रा तेजशवरी (पीजीडीसीए फर्स्ट ईयर), फर्स्ट रनर अप स्वपना (बीएससी सेकंड ईयर)।















