BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल एवं महाविद्यालय में आनंद मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी हुई आयोजित

रायपुर। शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल एवं महाविद्यालय चंगोराभाठा रायपुर में दिनांक 6 जनवरी 2024 दिन शनिवार को स्कूल कैंपस में आनंद मेला एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में अच्छा खासा उत्साह था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के संचालक मुकेश गुप्ता एवं संचालिका ज्योति गुप्ता शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ऋषभ गुप्ता, स्कूल के प्राचार्य बंशीलाल सुर्गे, बोरियाकला स्कूल के डायरेक्टर नितिन गुप्ता एवं सौम्या गुप्ता एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ देवहूंती तिवारी ने रीबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आनंद मेले के आयोजन हेतु कैंपस को बड़े ही कलात्मक तरीके से सजाया गया था।

स्कूली एवं महाविद्यालययीन छात्र-छात्राओं के द्वारा गुपचुप, मंचूरियन, वेज पुलाव व कढ़ी, पेस्ट्री, काफी, खस्ता चार्ट, ढोकला, भेल, समोसा, चटपटी ग्रीन चार्ट, छत्तीसगढ़ी व्यंजन गढ़ कलेवा में चिला, चौसेला, अनरसा, कुर्मी ठेकुआ, चाय काफी, दही गुपचुप, मोमोज, चाइनीस पकोड़ा, फ्रेंच फ्राइज, मैगी, गेम्स, इत्यादि के स्टॉल लगाए गए थे। चटपटे एवं रसीले व्यंजन की खुशबू से सारा कैंपस महक रहा था वहीं इनकी खुशबुओं से सभी के मुंह में पानी आ रहा था।

विद्यार्थियों एवं छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम्स जोन में मिकी माउस जंपिंग रनिंग झूले की व्यवस्था स्कूल की ओर से की गई थी स्कूल कैंपस में ही अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप का स्टॉल लगाया गया था। इस स्टॉल में ब्लड शुगर , ब्लड ग्रुप एवं कोलेस्ट्रॉल , का चेकअप फ्री में किया जा रहा था। अभिभावकों ने इस स्टॉल का उपयोग करते हुए अपना ब्लड शुगर ब्लड ग्रुप एवं कोलेस्ट्रॉल का फ्री में चेकअप करवाया।

सेल्फी जोन में विभिन्न प्रकार के इमोजीस की व्यवस्था की गई थी, जिसका उपयोग कर विद्यार्थी अभिभावक एवं गढ़ मान्य नागरिक अलग-अलग पोज में फोटो खिंचवाते नजर आए। आनंद मेले में बड़ी संख्या में अभिभावकों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में खरीदारी कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक था। पूरे समय तक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की अच्छी खासी भीड़ कैंपस में उपस्थित थी।

कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य बंशीलाल सुर्गे, महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल अनिरुद्ध तिवारी, सुपरवाइजर नंदनी शर्मा, कार्यालय प्रभारी पूजा,  महाविद्यालय के अन्य स्टाफ डॉ.अलका मिश्रा, उपमा सोनवानी, दीक्षा ठाकुर, प्रदीप घोष, सुरभि शर्मा, पूर्णिमा पटेल, अजय पटेल, योगेश साहू, रोशनी पटले, संजू साहू इनके साथ स्कूल की प्रभारी शिक्षिका अनामिका साहू, अन्य सभी कार्यकर्ता व प्रभारी शिक्षक गण माया शुक्ला, सरिता देवांगन, शिखा इंग्ले, प्रभा यादव, ममता रेड्डी, सुजाता यादव, दिव्या साहू, ज्योत्सना, सरस्वती, अविनाश गुप्ता, मुकेश, धर्मेंद्र  पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवम विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते रहे।

Related Posts