BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शांतिनगर सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा रंगारंग अतिशबाजियो के साथ 45 फीट का रावण किया जायेगा दहन

भिलाई। सार्वजनिक विजयादशमी उत्सव समिति राजीव गांधी खेल परिसर एवं दशहर मैदान, शांति नगर में 5 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व का आयोजन किया गया है। शाम 7:30 बजे रावण कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाए। तरुण डेल्टा स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति नगर स्थित दशहरा मैदान मे शाम 6 बजे से दशहर का कार्यक्रम रखा गया है।

जिसमे लगभग 45 फुट रावण, तथा 30-30 फुट उंची कुंभकर्ण मेघनाद के पुतला का दहन किया जायेगा, साथ ही कटक ओडीसा के कलाकारों द्वारा, रंगारंग आतिशबाजी की जायेगी।दशहरा आयोजन का यह 46 वॉ वर्ष है।

इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के गृह जेल, पर्यटन एवं निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर तथा विशेष अतिथि के रूप मे समाजसेवी पवन अग्रवाल पार्षदगण अभिषेक मिश्रा, संतोष मौर्या उपस्थित रहेंगे।

Related Posts