BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे के ऊपर आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल आरोपी गिरफ्तार

सुकमा। दिनांक 09-06-2025 को ग्राम ढोंढ़रा (कोंटा) में नक्सलियों द्वारा किए गए आई.ई.डी विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपूंजे शहीद हो गए थे तथा एसडीओपी भानुप्रताप चन्द्राकर एवं टी.आई सोनल ग्वाला घायल हो गए थे।

दिनांक 12-6-2025 को पुलिस मुख्यालय ने उक्त प्रकरण की अग्रिम विवेचना राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) को सौंपी थी। प्रकरण की विवेचना में राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) की टीम लगातार कोंटा सुकमा में विवेचना कर रही थी।

विवेचना के दौरान दिनांक 08-07-2025 को घटना के एक आरोपी सोढ़ी गंगा पिता सोढ़ी सिंगा (प्रतिबंधित माओवादी संगठन का आर.पी.सी अध्यक्ष) निवासी नीलमडगू थाना भेज्जी, जिला सुकमा को राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने घटना में स्वयं की संलिप्तता स्वीकार की है तथा अन्य आरोपियों के नामों का भी खुलासा किया है। राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

थाना कोंटा, जिला सुकमा में अपराध क्रमांक 21/25, धारा: 103,109,190,191 (2), 191(3), 61(2) बीएनएस, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 13,16,18,20,23 वि. वि.कि.क.नि. अधिनियम के तहत अपराध दर्ज है।

 

Related Posts