BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शहीद जवान के गांव में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने पौधरोपण कर शहादत को किया प्रणाम

गरियाबंद। शहीद स्व. कृष्ण कुमार याद में लगाया बरगद पौधा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद स्व. कृष्ण कुमार निर्मलकर की याद में उनके गृह ग्राम में पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने पौधारोपण कर शहादत को प्रणाम किया।
जिले के कामराज गाँव में आज पुलिस कप्तान भोजराम पटेल, डीएसपी टीकाराम कंवर, एसडीओपी संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं थाना प्रभारी छुरा जगत अपनी टीम के साथ पहुँचे। उन्होंने गांव के वीर सपूत शहीद स्व. कृष्ण कुमार निर्मलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा की और शहादत को नमन किया और उनकी माता को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
पुलिस कप्तान श्री पटेल ने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि इस गांव से एक वीर सपूत ने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। उनका यह बलिदान हम सभी पर कर्ज़ है। उन्होंने गांव के वृध्द महिलाओं को साड़ी एवं वृध्द पुरुषों को छाता भेंट किया इस अवसर पर शहीद स्व. कृष्ण कुमार की स्मृति में आम, सीताफल, काजू, बरगद, नीम समेत 300 पौधे लगाए गए।

Related Posts