BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

शशि थरूर ने सूर्यकुमार यादव के जरिए साधा भारतीय टीम पर निशाना, पूछा कब मिलेगा संजू सैमसन को मौका?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई जिसमें वह तीनों ही मैच में अपना खाता तक नहीं खोल सके…

नईदिल्ली (ए)। वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई. सूर्यकुमार तीनों ही मैचों में अपनी पारी की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. अब उनके इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए निशाना साधा और पूछा कि आखिर कब तक प्रतिभाशाली खिलाड़ी संजू सैमसन को टीम से बाहर रखा जाएगा।

शशि थरूर ने सूर्यकुमार यादव के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के चयन पर जो निशाना साधा है उसमें उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि बेचारे सूर्यकुमार यादव ने लगातार तीन बार गोल्डन डक के साथ एक अविश्वसनीय विश्व रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन अब यह पूछना अनुचित नहीं होगा कि वनडे क्रिकेट में 66 के औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन के लिए 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करना अजीब पोजीशन थी. इसके बावजूद वह टीम में नहीं हैं, उसे और क्या करने की आवश्यकता है?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में एक समय भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते समय काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी, लेकिन 36वें ओवर में जब टीम ने अचानक पहले विराट कोहली और उसके बाद सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिया जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति अचानक से मजबूत हो गई थी और आखिर में भारतीय टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे संजू सैमसन

आईपीएल 2023 का सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसमें संजू सैमसन एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे. संजू सैमसन के लिए यह सीजन बतौर बल्लेबाज काफी अहम साबित होने वाला है क्योंकि भारतीय टीम के मध्यक्रम में जगह बनाने के लिए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Related Posts