छात्रा की हत्या और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार ‘सीरियल किलर’ राहुल जाट को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि राहुल की दरिंदगी का आलम यह था कि वह कई बार हत्या करके शव के साथ ही सो जाता था…
वलसाड (ए)। गुजरात के वलसाड में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राहुल जाट ने पुलिस पूछताछ में 25 दिनों में पांच हत्याओं का जुर्म कबूला है। उसने बताया कि हत्या के बाद कई बार वह शवों के साथ ही सो जाता था।















