आपने शहद के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी लाल शहद के बारे में सुना है? लाल शहद बनाने के लिए हिमालयन क्लिफ मधुमक्खियां जहरीले फलों से रस इकट्ठा करती हैं. डिटेल जानिए…
नईदिल्ली (ए)। शहद के बारे में तो आप सभी जानते होंगे. हमने बचपन से सुना है कि शहद हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक होता है. हमारे बड़े कहते रहते हैं कि शहद के सेवन से कई बीमारियां दूर भागती हैं. लेकिन, क्या आपने कभी लाल शहद के बारे में सुना है? यह ऐसा शहद है जो किसी नशे से कम नहीं. इसे विश्व की सबसे बड़ी मधुमक्खियां बनाती हैं, जिनका नाम हिमालयन क्लिफ मधुमक्खियां है. आइए इस शहद की खासियत जानते हैं।
लाल शहद बनाने के लिए हिमालयन क्लिफ मधुमक्खियां जहरीले फलों से रस इकट्ठा करती हैं. यह शहद काफी नशीला होता है. इसके साथ ही, इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं. यही वजह है कि लाल शहद की दुनियाभर में काफी डिमांड है. इस शहद के कई फायदे हैं; जैसे कि यह सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है. लाल शहद डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर के लिए भी फायदेमंद होता है. हालांकि, लाल शहद ज्यादातर नशे की वजह से डिमांड में रहता है।
लाल शहद नेपाल के दूर-दराज इलाकों में पाया जाता है. इस शहद को लेकर एक खास बात यह भी है कि इसे निकालना किसी खतरे से कम नहीं. लाल शहद को निकालना किसी नॉर्मल शहद को निकालने के मुकाबले काफी खतरनाक है. इसे गुरुंग ट्राइब के लोग बड़ी मेहनत कर निकालते हैं. लाल शहद को निकालने के लिए पहले एक रस्सी के सहारे कई फीट ऊंची खड़ी चढ़ान पर चढ़ा जाता हैं, इसके बाद धुएं से मधुमक्खियों को भगाया जाता है. इतना ही नहीं, गुस्से वाली मधुमक्खियों के डंक को भी झेलना पड़ता है।
लाल शहद का नशा एब्सिन्थे के जैसा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि एब्सिन्थे एक ऐसा नशीला पेय पदार्थ है जो कई देशों में प्रतिबंधित है. यह जानना भी बेहद जरूरी है कि अगर कोई लाल शहद का अधिक सेवन करता है तो उसे दिल की बीमारी हो सकती है।









