भिलाई। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय पुंढीर के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एव परिवहन पर अंकुश लगाने एवं रोकथाम हेतु कार्यवाही करने के प्राप्त दिशा निर्देश के अंतर्गत आज दिनांक 05.01.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की अहिवारा बस स्टैण्ड के पास रहने वाले शराब तस्कर अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के लिए ग्राम अहिवारा होते हुए शराब परविहन कर ले जाने की सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा ग्राम नंदिनी टाउनशीप दशहरा मैदान मंच के पास जाकर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के अनुसार मो0सा0 हीरो सी. जी. 04 के एक्स 9355 को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जो मोटर सायकल हिरो चालक अपना नाम टुमन लाल साहू पिता विनायक राम साहू उम्र 33 साल तथा पीछे शराब लेकर बैठे व्यक्ति अपना पुरूषोत्म साहू पिता ठूलेराम साहू उम्र 32 साल निवासी अहिवारा का रहने वाला बताये जिसके कब्जे से 01 बोरी में भरे 35 पौवा देशी मसाला शराब कीमती 3850 रूपये एवं एक मो0सा0 हीरो सी. जी. 04 के एक्स 9355 कीमती 25000 रू जुमला 28850 रूप्ये को जप्त किया गया।
आरोपी टुमन लाल एवं पुरूषोत्तम साहू को गिर0 कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 07/2023 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही की गई है आरोपी टुमन लाल एवं पुरूषोत्तम साहू को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी थाना नंदिनी नगर, सउनि रोशन बघेल, आरक्षक 1133 कमल नारायण परगनिहा, आरक्षक 1358 आशीष साहू आरक्षक 1515 खिलेन्द्र दिल्लीवार, की सराहनी भुमिका एवं योगदान रहा।
अप0 क्रमांक: 07/2023, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट
आरोपी का नाम
1. टुमन लाल साहू पिता विनायक राम साहू उम्र 33।
2. पुरूषोत्म साहू पिता ठूलेराम साहू उम्र 32 साल निवासी अहिवारा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग।















