BREAKING

Uncategorised

शराब एवं सट्टा का कारोबार करने वाले आरोपी गिरफ्तार,151 पौवा अंग्रेजी शराब व नगदी जप्त

रायपुर। विवरण – विगत कुछ दिनों से थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांधीनगर कालीबाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री एवं सट्टा खिलाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसकी तस्दीकी हेतु मुखबीर लगाया गया था इसी दौरान दिनांक 24.09.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि लाॅक डाउन अवधि के दौरान उक्त स्थान पर कुछ लोगों द्वारा शराब बिक्री की जा रही है। सूचना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली डी.सी.पटेल एवं थाना प्रभारी कोतवाली आर.के.पात्रे को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में एक विशेष टीम का गठन कर उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करते हुये शराब बिक्री करते 06 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा शराब बिक्री करने के साथ – साथ सट्टा खिलाना भी स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 151 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 12,840/- रूपये एवं नगदी 760/- रूपये रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. अरूण सोना पिता परमेश्वर सोना उम्र 40 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी कोतवाली रायपुर।
  2. कृष्णा जगत पिता परशुराम जगत उम्र 31 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी कोतवाली रायपुर।
  3. श्रवण सोनी पिता धरमू सोनी उम्र 37 साल निवासी नेहरू नगर कोतवाली रायपुर।
  4. सुनील झूलपेक्र पिता सुरेश झूलपेक्र उम्र 25 साल निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर।
  5. किशन सागर पिता भाए सागर उम्र 30 साल निवासी नेहरू नगर कोतवाली रायपुर।

Related Posts