BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शराबबंदी के झूठे वादे का हिसाब मांगने भिलाई विधायक आवास पहुची भाजयुमो, शराब की बोतलों पर सीएम मंत्री और विधायक के नाम का ब्रांड लिख किया प्रर्दशन

भिलाई। गंगा जल की झूठी कसम खाकर सत्ता में आई भूपेश सरकार से 30 महीनों के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान भाजयुमो कार्यकर्ता नितेश मिश्रा- प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो के नेतृत्व में “क्या हुआ तेरा वादा” अभियान के अंतर्गत भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के आवास पहुचकर पूर्ण शराबबंदी के वादे का क्या हुआ के प्रश्न के साथ पूर्ण शराबबन्दी की मांग करते, विरोध स्वरूप शराब की बोतल लेकर विधायक आवास की तरफ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कूच किया।

प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल,भाजयुमो नितेश मिश्रा ने कहा कि एक ओर जहां प्रदेश में कोरोना के संकट काल प्रतिदिन सैकड़ो मौते केवल अस्पताल में बिस्तरों की कमी से जूझते हुए हो रही थी वही प्रदेश सरकार को आदतन शराबियो के स्वास्थ्य की चिंता थी। आज हर एक युवक कांग्रेसी शराब की दलाली में मस्त है जिसका भाजयुमो विरोध करती है एवं तत्काल शराब बंदी की मांग करती है।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन कहा की नई सरकारी नौकरियों, बेरोजगारी भत्ता आदि लोक लुभावन वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार से प्रदेश का युवा अपने 75,000₹ का हिसाब मांग रहा है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो, गौरव शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, ऋषि भसीन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, अशोक जैन, दीपक शुक्ला, रोहित दुबे, जय प्रसाद, धीरज महतो, पराग सिंह, प्रकाश मिश्रा, ज्ञान दीप रितेश सिंह, मयंक गुप्ता, सुधांशु कोसे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Posts