भिलाई। खुर्सीपार थाना अंतर्गत स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मिनी स्टेडियम में शराबखोरी, अड्डेबाजी की लगातार शिकायत खुर्सीपार थाना प्रभारी वंदिता पानिकर को मिल रही थी। जिसके उपरांत खुर्सीपार पुलिस ने मिनी स्टेडियम में रविवार की मध्य रात्रि रेड कार्यवाही की गई।
जब पुलिस मिनी स्टेडियम पहुंची तो मौके पर गुट बनाकर आरोपीगण शराबखोरी कर रहे थे एवं शराब की बोतल तोड़कर हल्ला गुल्ला कर रहे थे। आरोपीगण पुलिस पेट्रोलिंग से ऊंची पहुंच का धौंस दिखाकर धक्का मुक्की करने लगे जिसपर सभी को थाने लाया गया तथा उनके परिजनों को दिनांक 26 अगस्त 2024 को थाने बुलाया गया। समझाइश देने पर आरोपीगण सुनने को तैयार नहीं थे अपने परिजनों के सामने थाने का घेराव करने की धमकी देने लगे।
आरोपियों को छुड़ाने के लिए स्थानीय कांग्रेस के नेता थाने पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाने लगे। देखते ही देखते थाने के बाहर भारी भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना पर छावनी सीएसपी हरीश पाटिल भी खुर्सीपार थाना पहुंचे। नेताओ का थाना प्रभारी से जमकर तू तू मैं मैं हुई लेकिन थाना प्रभारी ने विधिवत कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 126/135 (3) बीएनएसएस, धारा 170 बीएनसएस के तहत सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसको लेकर खुर्सीपार थाना में करीब ढ़ाई- तीन घंटे तक हंगामा होते रहा।
इसमें से तीन आरोपी सोनू कौशिक (वाहन क्रमांक सीजी 07 सीपी 4266), आकाश यादव (वाहन क्रमांक सीजी 07 सीएस 6536) और अंकित मिश्रा (वाहन क्रमांक सीजी 07 सीएम 2178) नशे में था जिनके ऊपर 185 एमवी एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई है। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे है।
आरोपीगण: (1) तनिश चौधरी पिता स्व. कृष्णा चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी न्यू खुर्सीपार राधा कृष्ण मंदिर के पास खुर्सीपार।
(2) मलकित सिंह पिता जोगेंदर सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बिहारी कॉलोनी न्यू खुर्सीपार भिलाई।
(3) जीत वर्मा पिता गोपीचंद वर्मा गुरुद्वारा के पास न्यू खुर्सीपार भिलाई।
(4) एस. कार्तिक पिता एस.जगन उम्र 20 वर्ष इंदिरा नगर चरौदा थाना भिलाई 03।
(5) आकाश चौहान पिता हरेंद्र चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी शिवाजी नगर अटल आवास खुर्सीपार।
(6) वासु बलवानी पिता राजेश बलवानी उम्र 22 वर्ष निवासी न्यू खुर्सीपार गुरुद्वारा के पीछे खुर्सीपार।
(7) मित तोलानी पिता संजय तोलानी उम्र 21 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी न्यू खुर्सीपार भिलाई।
(8) सोनू कौशिक पिता बिरेंद्र कौशिक उम्र 21 वर्ष निवासी चौधरी भैंस खटाल के पास राधा कृष्ण मंदिर के पास खुर्सीपार।
(9) आकाश यादव पिता बसंत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी भैंस खटाल के पास न्यू खुर्सीपार भिलाई।
(10) अंकित मिश्रा पिता आनंद मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी चौधरी भैंस खटाल के पास राधा कृष्ण मंदिर के पीछे न्यू खुर्सीपार भिलाई।
















