BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शताक्षी गैस एजेंसी के बाउंसरों ने की ग्राहक से मारपीट, 3 आरोपी पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

भिलाई। दिनांक 25.03.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत शताक्षी गैस एजेंसी न्यू खुर्सीपार में गैस सिलेंडर लेने आए ग्राहक संतोष कुमार बैठा, उम्र 32 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर खुर्सीपार द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि वह गैस लेने हेतु एजेंसी के सामने लाइन में खड़ा था।

इसी दौरान लाइन में लगने की बात को लेकर एजेंसी के बाउंसरों द्वारा वाद-विवाद, धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना खुर्सीपार द्वारा मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई एवं उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी, छावनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का नाम : 1. हरिओम चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी हाथखोज भिलाई, 2. विकास सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, 3. विक्की विश्वकर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैंप 01 छावनी।

Related Posts