BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुन्तला विद्यालय रामनगर एवं शारदा विद्यालय वैशाली नगर ने मनाया गया ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’

 

भिलाई। दिनांक 20.08.2022 एवं 21.08.2022 को शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित शकुन्तला विद्यालय रामनगर एवं शारदा विद्यालय वैशाली नगर ने मनाया ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’। अनुभव-ज्ञान से मानव विकास की इबारत रचने वाले बुजुर्ग आज अपने परिवार में ही अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। इस प्रसंग पर कक्षा 11वीं की विद्यार्थी तसलीम ने भाषण दिया और कक्षा 5वीं के गगनदीप सिंह ने हद्य को झकझोर देने वाली कविता प्रस्तुत दी। सुविधाओं के संसार में अकेलेपन का शिकार और रूग्ण होती जिन्दगी में पारिवारिक स्नेह महत्व दर्शाते-जुनेरा तबसुम एण्ड ग्रुप ने सामाजिक सच्चाई की लघुनाटिका प्रस्तुत की।

21.08.2022 की सुबह शकुन्तला विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी ‘मदर टेरेसा वृद्धाआश्रम वैशाली नगर’ के उपेक्षित बुजुर्गो से मिलने पहुॅंचे। उनको खाने-पीने की वस्तुए बाटी। उनसे हालचाल पूछ कर उन्हें आत्मीय उष्मा का अहसास कराया। शारीरिक समस्या से जूझने के बाद ये बूर्जूग आपस में खूश थे। शिक्षिका सुनीता सक्सेना, अनामिका राय के साथ पहुंचे विद्यार्थियों ने उनसे हर साल में खुशियॉं ढूंढ लेने वाली जूझारूता का बोध किया।

इस अवसर पर ग्रुफ ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने इस दौर की बदलती मानसिकता और अपेक्षित विरिष्ठता को पुनः मुस्कान में बदलने के लिए यह सराहनीय प्रयास किया। शाला के शिक्षकों और बच्चों के कार्य को प्रोत्साहित करते हुए उन्होनें कहा कि ये बढ़ते कदम कई उदास चेहरे को पुनः मुस्कान बॉंटेगे। जिन्दगी से मुॅहमोड़ने वाले, ये हमारी सच्ची ज्ञान पाठशाला फिर से जीजिविषी बन सकेगी।

इस अवसर पर प्राचार्य विपिन ओझा, एडवाइजर गजेन्द्र भोई, प्राचार्या आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र-2), मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही. दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस अर्चना मेश्राम, कल्पना मित्रा, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारीद्वय राजेश वर्मा,ं शिक्षिका सुनीता सिंह, विशाल एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं इस कार्य की सराहना की।

Related Posts