भिलाई। जीवन हमेशा खुशियों के रंगों से रंगा रहे, खुशी का रंग उतरे तो कोई और रंग चढ़े इन्ही भावनाओं को समेटे शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित सभी विद्यालयों का संगम इस वर्ष शारदा विद्यालय “रिसाली का रंगों से भरा प्रांगण था। सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने इस बार इस सतरंगी त्यौहार का उत्साह चौगुना कर उत्सव के रंग में खुद को रंग दिया।
उत्सव का प्रारम्भ ढोल ए नगाड़ों की आवाज के बीच सभी गणमान्य सदस्यों को बैज लगाकर किया गया। नई तथा पुरानी धुनों पर बजने वाले गानों पर नाचते हुए सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया।
सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को हर्षोल्लास से भर दिया। त्यौहार के आनन्द को बढ़ाते हुए शिक्षक ध् शिक्षिकाओं ने आपस में मिलकर कई खेल खेले। उत्सव का समापन सबकी शुभेच्छा के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय ओझा डायरेक्टर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने सभी को होली की बधाई दी एवं स्वसुरक्षा के उपायों के साथ होली मनाने की अपील की। विशेष अतिथि के रूप में यशमय वनिता तिवारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन कुमार, शारदा विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, समस्त विद्यालयों से उपस्थित प्राचार्या, उप प्राचार्या, प्रभारीवृंद, प्रतीक ओझा एवं वनिता ओझा ने भी उत्साह पूर्वक सभी कार्यक्रमों में भाग लिया।
















