BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला विद्यालय में छात्र अलंकरण समारोह का किया गया आयोजन

भिलाई। शकुंतला विद्यालय में आज 16 जुलाई 2024 की प्रार्थना सभा में इस सत्र का ‘मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य नए शाला सदन छात्र परिषद के सदस्यों को आधिकारिक रूप से चयन का नियुक्त किया जा सके। चारों सदनों के प्रधान छात्र-छात्राओं को सदन पताका के साथ प्रांगण में उपस्थित कर वैठ लगाकर सभा मेंउनकी पहचान कराई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के हेड बॉय और हेड गर्ल का शिक्षकों द्वारा चयन किया गया जिन्होंने अपनी विशेष प्रतिभा और कर्तव्यनिष्ठा से शाला के हजारों विद्यार्थियों में स्वयं की पहचान बनाई। कक्षा 12वीं के नेहाल देशमुख को हेड बॉय और छात्रा अदिति मिश्रा को हेड गर्ल के रूप में स्वीकार किया गया।

विद्यालय के द्वितीय पाली मे कक्षा आठवीं के छात्र अभय सिंह (बॉय) तथा सागरिका कश्यप (गर्ल) जूनियर को्डीनेटर के लिए चयन किया गया, साथ ही साथ सभी कक्षा के क्लास कैप्टन को भी उन की कक्षा अध्यापकों ने बैच लगाकर पहचान दी।

गर्व के इन पलों को सभी गणमान्य सदस्यों, प्राचार्य, उपप्राचार्य, शिक्षकों, छात्रों ने उत्साह पूर्ण स्थिति में संपन्न देखा। इस गर्व पूर्ण बेला के सभी चयनित विद्यार्थियों को शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल डायरेक्टर संजय ओझा ने बधाई देते हुए उन्हें पद गरिमा का बोध कराया और सजग रहने की प्रेरणा दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Posts