BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला विद्यालय में क्रीड़ा उत्सव का हुआ आयोजन, डायरेक्टर ने कहा- खेल दिवस समारोह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई

भिलाई। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शकुंतला विद्यालय के आकर्षक प्रांगण में शनिवार को “क्रीडा उत्सव समारोह” का बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह की भव्यता को भाषित करते मुख्य अतिथि डॉक्टर अजय लांजेवार के साथ शाला डायरेक्टर संजय ओझा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ प्रभु श्री हनुमान और माता शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साह कार्यक्रम का श्री गणेश किया।

तत्पश्चात राष्ट्र वंदन करते हुए मुख्य अतिथि ने झंडारोहण किया। पधारे अतिथियों का बैच लगाकर बुके से स्वागत किया गया। शाला की गौरवशाली छवि को दर्शाने वाला वार्षिक रिपोर्ट एन. सुनील ने प्रस्तुत किया। स्वागत को सरस बनाने हेतु मिडिल विंग के छात्र-छात्राओं ने “खेल गीत” की शानदार प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर सारी सभा आनंद विभोर हुई।

आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मार्च फास्ट किया। कार्यक्रम संचालक ने खेल के प्रति सच्ची निष्ठा और निष्पक्षता की भावना भरने हेतु शपथ ग्रहण कराई। उत्साह में संजीवनी भरने वाला मोहक नृत्य छठवीं से आठवीं के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तर पर खेल जगत में अपनी विशेष छवि बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की विविधता में कई गतिविधियां विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई जलेबी फिश रेस, श्री लेग रेस, हनी बी रेस, बोरी दौड़, वस्तु उठाओ और भागो, स्किपिंग रेस, धीमी साइकिल रेस आदि प्रतियोगिताएं रखी गई और उनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की भव्यता और छात्रों के कौशल विकास को देखते हुए अतिथि ने अपनी संबोधन में कहा “खेलो इंडिया” की चेतना का साकार रूप आज हमें इस प्रांगण में दिखाई दिया। शिक्षा खेल-रुचि और सांस्कृतिक- प्रीत का त्रिगुणी संगम मनमोहक है, यदि ऐसे ही शिक्षा कला-क्रीड़ा का संगम हमारी अन्य शालाओं का अंग बना रहेगा तो प्रधानमंत्री का विकसित भारत का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।

इस कार्यक्रम की पूर्णता पर शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा दिन प्रतिदिन बढ़ते मोबाइल खेलों के चक्र से निकलकर शारीरिक ऊर्जा, सामाजिक- सामंजश और आर्थिक उन्नति तीनों की दृष्टि से “खेल दिवस” समारोह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई है। शकुंतला विद्यालय-शिक्षा के साथ-साथ खेल कक्षाएं “संगीत-कक्षाएं भी छात्रों की रुचि को ध्यान में रखकर संचालित करता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो।

आज हमारी संस्था हर फील्ड में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। आभार प्रदर्शन की भूमिका एक्टिविटी इंचार्ज शुभांगी चौबे ने निभाई और मंच संचालन की सूझबूझ शिक्षिका पलक जयसवाल ने पूरी की। राष्ट्रगान के साथ यह आयोजन पूर्ण हुआ

इस अवसर पर शाला के प्राचार्य विपिन कुमार मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली), 1 आरती मेहरा प्राचार्य (शकुंतला विद्यालय नंबर 2), मैनेजर अभय दुबे, उप प्राचार्य जी रंजना कुमार, अनीता नायर, हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारी राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा, बनिता ओझा एवं शिक्षक शिक्षकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहा और शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Related Posts