भिलाई। कंकरीट के कानन में अब पुनर्जागरण लाना है, हर बालक को ‘एक वृक्ष मां के नाम लगाना है’- ‘वन महोत्सव’ की इस परिकल्पना पर शकुंतला विद्यालय के हरित प्रांगण में 8 जुलाई 2024 से 13 जुलाई 2024 तक ‘तरु नमः’ सप्ताह मनाया, जिसमें भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों- पर्व-परिचय, भाषण, प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी, नारा-लेखन, लघु नाटिका को प्रस्तुत किया गया।
उत्सव का समापन समारोह बड़े भव्य रूप में मनाया गया। इस आयोजन में पधारे गणमान्य प्रभारियों एवं अतिथियों का बैंच लगाकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात शकुंतला ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने मातृ स्वरूपा तुलसी पौधे की वंदना कर जलसे की कड़ी को आगे बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मिडल विंग के विद्यार्थियों द्वारा रोमांचित कर देने वाला नृत्य और गीत ‘छत्तीसगढ़ की वन है शान आओ पेड़ से कर ले प्यार, मोहक प्रस्तुति दी।
हायर विंग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का आधार लेकर भाव-विभोर कर देने वाले संदेश -संवाद की प्रस्तुत किया। वर्तमान पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने इस विषय के प्रोत्साहन हेतु विद्यालय शिक्षकों के द्वारा छात्रों के निजी उद्यानों का निरीक्षण कर रिहान्स सरकार, पीहु शर्मा, मोहम्मद शहीद और इन्द्रपाल सिंह को पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शिक्षक एन. सुनील कुमार ने ‘वन संरक्षण-धरा, हरियाली का आचरण के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम की पूर्णता पर ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिगड़ता ऋतु-चक्र और मौसम का क्रूर मिजाज आज हर किसी को प्रकृति की ओर लौटने का मार्ग दिख रहा है। उन्होंने वृक्षों की ओर संकेत करते हुए कहा ‘हर दिल में इनका सम्मान, हर घर में इनका स्थान’ की प्रेरणा भरते हुए वन महोत्सव की बधाई दी। मंच संचालन की भूमिका छात्रा विद्या साव ने पूरी की, वहीं आभार प्रदर्शन का दायित्व एन. सुनील कुमार ने निभाई ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार, आरती मेहरा ( शवकुंतला विद्यालय नंबर 2) मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही दुबे, अभय दुबे, उप प्राचार्य जी रंजना कुमार, अनिता नायर, हैड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, आरती जय कुमार (प्राचार्या कला केंद्र ), प्रभारी राजेश वर्मा, वनिता ओझा, प्रतीक ओझा एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं भी वन महोत्सव में पौधों के रोपण में भागीदार बने।
















