भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 2021 दिनांक 30.07.2021 को घोषित हुआ। जिसमें शकुन्तला ग्रुप आफ स्कूल्स ने हमेशा की तरह ‘‘कम व्यय सर्वोत्तम शिक्षा’’ के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाये रखा। 2020-21 में इस विद्यालय के कुल 295 विद्यार्थी सम्मिलित हुये। शाला का परीक्षा परिणाम 100ः रहा।
शाला स्तर पर आस्था सिद्दार 97.2 %के साथ प्रथम रही। अतुल नायक 96.4%के साथ द्वितीय, राहुल देवांगन 95.8% के साथ तृतीय, अंकिता सरकार 95.6% के साथ चौथे एवं चंदन साहू 95.2% के साथ पांचवें स्थान पर रहे। 90% से अधिक अंक पाने वाले 34 विद्यार्थी रहे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं संबधित शिक्षको को बधाई देते हुए अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की। विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए स्कूल प्राचार्य विपिन कुमार, आरती मेहरा, प्रंबधक ममता ओझा, उपप्राचार्या जी रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस अर्चना मेश्राम, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, व्याख्याता संजीव कुमार, रविधर दीवान, सीमा त्रिपाठी, भारती सिंह, दीपा मजुमदार, बी.एस. राजपूत, मनोज पांडे, सुनिता सक्सेना, ममता बोस, स्मिता साहू, शशि साह, रमिंदर कौर, राजेश्वरी गुुप्ता, सुजाता सोनकुल, एन. सुनील, जिशान बेग एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रुप से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।















