BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला ग्रुप्स ऑफ स्कूल्स को राज्यपाल ने तीन केटेगरी में बेस्ट अवार्ड से किया सम्मानित, डायरेक्टर संजय ओझा ने ट्विनसिटी की जनता का जताया आभार

स्मार्ट सिटी पर बच्चों की पेंटिंग को जमकर सराहा और कहा शिक्षा ही देश का भविष्य : राज्यपाल, शैक्षणिक संस्थाओं में ही देश का भविष्य निहित, जितना बेहतर काम यहां होगा देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा, ट्विन सिटी के 27 शैक्षणिक संस्थाओं अलग-अलग क्षेत्र में अपने योगदान के लिए किया सम्मानित…

दुर्ग। शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल अनुसुइया उइके दुर्ग के एक होटल पहुचीं थीं। इस अवसर उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं को विभिन्न क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। राज्यपाल ने स्मार्ट सिटी पर बच्चों की पेंटिंग की जमकर तारीफ की। राज्यपाल ने कहा कि मैंने आपकी स्मार्ट सिटी की परिकल्पना पर पेंटिंग देखी। आपने इतनी सुंदर पेंटिंग बनाई और अपने सपनों के शहर को इस तरह से दिखाया है कि मुझे यकीन है कि आप लोग देश का भविष्य हैं। ट्विन सिटी में पचास से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं और बच्चों को सम्मानित करने के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में ही देश का भविष्य निहित है।

यहां जितना बेहतर काम होगा, उतना ही देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पना में जो शहर दिखता है। वो कितना सुंदर है। यहां आधुनिक सुविधाएं हैं। सर्वधर्मसदभाव है। यह सुंदर परिकल्पना दिखाती है कि हमारे बच्चों में कितनी संभावनाएं हैं। शैक्षणिक संस्थाएं जितने दायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगी, उतना ही बेहतर देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।

विश्व पटल में भारत की अलग पहचान बनेगी। महाविद्यालयों और स्कूलों में पढ़ाई की जितनी सुंदर व्यवस्था होगी और इस क्षेत्र में आ रही नई पद्धतियों को अपनाएंगी, शिक्षा का उतना ही विकास होगा। ऐसे सम्मान समारोह बहुत उपयोगी है। इससे शैक्षणिक संस्थाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी और शिक्षा का स्तर बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जो सम्मान इन शैक्षणिक संस्थाओं को दिया गया है उससे लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार की गई है।

इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर है। बच्चों को पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिक विकास और कौशल विकास के लिए भी तैयार किया जाता है। बच्चे अपने परिवेश की बेहतर समझ हासिल करें और इसे सहेजने की दिशा में बढ़ सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दिशा में काम हो रहा है। राज्यपाल ने आयोजनकर्ता को भी इस पहल के लिए प्रशंसा की। भिलाई के शकुंतला विद्यालय को दो केटेगरी में बेस्ट अवार्ड और शारदा विद्यालय को एक केटेगरी में बेस्ट अवार्ड शकुंतला ग्रुप्स के डायरेक्टर संजय ओझा को राज्यपाल ने दिया। डायरेक्टर संजय ओझा ने इसके लिए ट्विनसिटी की जनता का आभार प्रकट किया है।

1. Best CBSE School in Academics – Shakuntala Vidyalaya (CBSE Board).

2. Best School in Infrastructure- Sharda Vidyalaya, Risali Sector.

3. Best CG Board School – Shakuntala Vidyalaya No. 2 (State Board).

इस दौरान आईआईटी भिलाई के निदेशक रजत मूणा, सीएसवीटीयू के कुलपति मुकेश वर्मा, शंकराचार्य समूह के आईपी मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। राज्यपाल ने सम्मान समारोह में बेहतर प्रदर्शन कर रहे शैक्षणिक संस्था के प्रमुखों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी तथा बच्चों का हौसला भी बढ़ाया।

Related Posts