BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

व्हाटसअप में आये ऑन लाईन शिकायत पर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर वाले गाड़ियों पर की त्वरित कार्यवाही

भिलाई। डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एवं यातायात हेल्प लाईन नंबर पर आये शिकायत पर वाहन के विडियो एवं फोटो के आधार पर निरंतर कार्यवाही कर रही है जिसमें दिनांक 12.04.23 को जुनवानी सूर्यामॉल क्षेत्र में कुछ बुलट चालको द्वारा फटाका फोडने की शिकायत एक आम नागरिक के द्वारा यातायात हेल्प नंबर पर भेजा गया।

जिस उप पुलिस अधीक्षक सतीष ठाकुर के निर्देश में तत्काल सिविल टीम एवं यातायात के अधिकारियो को उक्त वाहनो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर सउनि. राजकुमार दुबे एवं सिविल टीम द्वारा उक्त वाहनों को सूर्याामॉल चौक एवं जुनवानी चौक से कार्यवाही कर यातायात मुख्यालय लाकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा रजिस्ट्रेशन शर्तो का उल्लंघन के तहत कार्यवाही की गई एवं मोडीफाई सायलेंसर को जप्त किया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग निरंतर प्राप्त ऐसे शिकायत फोटो वीडियों के आधार पर वाहन के नंबर से संबंधित वाहन मालिक का पता कर नोटिस जारी की जा रही है और चालक को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाईस देते हुए कार्यवाही की जा रही है। एवं संबंधित वाहन चालक का लायसेंस भी निलंबित कराया जा रहा है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जनवरी माह से अभी तक कुल-209 ऐसे वाहन चालको पर कार्यवाही की गई।

अपील- यातायात पुलिस दुर्ग सभी परिजनों से यह अपील करती है कि वे अपने बच्चो को ऐसी लापरवाही करने से मना करे एवं उन पर विशेष ध्यान दें कि वे बिना नंबर एवं रेस ड्रायविंग वाहन चालन तो नहीं कर रहे है। यदि आपके क्षेत्र में भी ऐसा कोई वाहन चालक हो जो जानबूझकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा है या मोडिफाईड सायलेंसर का प्रयोग कर रहा है तो वाहन के साथ फोटो या वीडियों यातायात हेल्प लाईन नंबर – 9479192029 पर भेजें।

Related Posts