BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वैश्विक महामारी कोरोना के बीच पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवारों से की मुलाकात, दिए मास्क और सेनेटाइजर

बलोदाबाजार। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अपने जिले के शहीद परिवारों से मिलने के लिए खुद ही पहुंच गए। सबसे बातचीत कर आश्वस्त किया की वे पुलिस परिवार के ही सदस्य है और हर परिस्थिति में पुलिस प्रशासन उनके परिवार के साथ है।
पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने शहीद परिवार के सदस्यों का covid test करवाया और साथ ही रुटीन स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया। hand sanitizer और मास्क भी दिए, covid 19 से संक्रमण से किस तरह बचाव किया जाए, इसके बारे में बताया।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए उपाय भी बताए और अपने साथ लाए हुए कुछ ऐसे फल और हरी सब्जी एवं मसाले जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं परिवार के सदस्यों को दिया।
बातों बातों में पुलिस अधीक्षक ने बोला कि मैं अपनी माँ क़े साथ रहता हूँ घर पर छोटे बच्चे हैं। मै जानता हूं कि इस covid 19 के समय पर बच्चों और बुजुर्गों को कितना सावधान रहने कि आवश्यकता है। आप सभी मेरे परिवार के ही सदस्य है मेरे माता पिता की तरह है इसलिए आज उनके बीच पहुंचे हैं।
शहीदों के परिजनों ने नम आंखों से अपने शहीद पुत्र को याद किया और पुलिस अधीक्षक को इस तरह अपने बीच पाकर भावुक हो गए।
आज बलोदाबाजार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल और एसडीओपी के.बी.द्विवेदी, थाना प्रभारी यशवंत सिंह के साथ शहीद आरक्षक धनंजय वर्मा निवासी टोनाटार तथा संतोष ध्रुव निवासी औरेटिपारा पहुंचे थे।

Related Posts