BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधानसभा में ‘आजादी की गौरव यात्रा’ का दूसरा दिन, यात्रा का जगह- जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार, तिरंगा पदयात्रा वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में दिनाँक 10 अगस्त 2022 को सुबह 9:00 बजे से वार्ड 11अवंति बाई चौक कोहका शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर ‘आजादी की गौरव यात्रा’ की शुरुआत की गई। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की भीड़ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पदयात्रा निकली।

आजादी की गौरव यात्रा’ अवंती बाई चौक से टाटा लाईन, कर्मा भवन होते हुए जेवरा सिरसा रोड से फव्वारा चौक से आर्य नगर शीतला मंदिर पूजा कर शांति नगर ,अम्बेडकर चौक,इंदिरा चौक से परदेशी चौक पंहुचकर दुर्गा मंदिर में दर्शन कर,गांधी चौक होते हुए रावण भाटा से नेहरू भवन से यात्रा पुनः चिंगरी पारा, आनंद चौक से वार्ड 18 बजरंग चौक पापुलर साईकल स्टोर्स होते हुए वार्ड 19 राजीव नगर रामजानकी मन्दिर गुरुनानक नगर वार्ड 26 शिवाजी मार्ग मेन रोड मुक्तिधाम मार्ग में भारत माता की प्रतिमा में माल्यार्पण कर यात्रा आजाद चौक में पँहुच कर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए सभा को संबोधित किया

खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि बलिदानी अपनी सीने पर गोलियां खाई लेकिन तिरंगे को झुकने नहीं दिया था। आज पूरे देश में गरीब परेशान है, महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा 75 किलोमीटर की दूरी तय कर 15 अगस्त को रायपुर राजधानी पहुंचेगी, जहां पदयात्रा का समापन होगा।

सभा को संबोधोत करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि यह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर की होनी है, पदयात्रा 14 अगस्त तक चलेगी। इसमें सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय आजादी की गौरव यात्रा में आजादी के महत्व को जन-जन को बताने के लिए पदयात्रा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने एवं उनके जीवन को आमजनों तक पहुँचाने के लिए आज़ादी गौरव यात्रा निकाली जा रही है।

आभार प्रदर्शन ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप ने किया कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि ‘आजादी की गौरव यात्रा’ वेशाली नगर प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में बुधवार दिनाँक 12 अगस्त 2022 को सुबह 9:00 बजे से वार्ड 20 गोल मार्केट मंदिर में पूजा अर्चना कर ‘आजादी की गौरव यात्रा’ की पुनः शुरुआत की जाएगी।

पदयात्रा में खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, तुलसी साहू, नगर निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू, क्रेडा के सदस्य विजय साहू, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कशयप, गिरी राव,जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य, MIC सदस्य संदीप निरंकारी,केशव चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts