BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधानसभा में ‘आजादी की गौरव यात्रा’ का चौथा दिन: बारिश की बाधा भी नहीं रोक पाई कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा को, भीगते बारिश में भी पदयात्रा जारी रही

 

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार, तिरंगा पदयात्रा वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी,जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में आज दिनाँक 13 अगस्त 2022 को सुबह 10:00 बजे से वार्ड 27 स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना कर नेहरू जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर ‘आजादी की गौरव यात्रा’ की शुरुआत शहीदों के बलिदान को याद करते हुए की गई।

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की भीड़ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पदयात्रा निकली। आजादी की गौरव यात्रा’ 18 नंबर रोड वार्ड 27 से नहर किनारे होते हुए साक्षरता चौक,शास्त्री नगर से सुभाष चौक में माल्यर्पण, वार्ड 28 उड़िया बस्ती से मज्जिद रोड पहुँचे कर वार्ड 29 में अटल आवास,संग्राम चौक से चैता मैदान भवन पहुँचे यात्रा पुनः वार्ड 30 में दुर्गा मंच से जलेबी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं शहीद भगत सिंह चौक में माल्यार्पण कर नमन कर यात्रा वार्ड 31 एवं वार्ड 32 भृमण कर पदयात्रा बैकुंठधाम पहुँची जहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए सभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधोत करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि आजादी हमें थाली में परोस कर नहीं दी गई। आजादी के लिए अनेक वीरों ने बलिदान दिए। कांग्रेस के नेताओं ने यातनाएं झेली। आजादी के लिए कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है। इस इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के लिए,नफरत और हिसा को मिटाने के संकल्प के साथ प्रेम,सद्भाव व भाईचारे का संदेश देते हुए कांग्रेस ने आजादी गौरव यात्रा निकाल रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि ‘आजादी की गौरव यात्रा’ वेशाली नगर प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में बुधवार दिनाँक 14 अगस्त 2022 को सुबह 9:00 बजे से वार्ड 33 साहू भवन से ‘आजादी की गौरव यात्रा’ की पुनः शुरुआत की जाएगी।

पदयात्रा में अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,नगर निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू,क्रेडा के सदस्य विजय साहू,ब्लाक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा,नद कुमार कश्यप,जे आर साहू,गिरी राव,जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह, MIC सदस्य संदीप निरंकारी,केशव चौबे,लाल चंद वर्मा,मन्नान खान, शारदा राय,चंद्रशेखर गवई,रवि कुर्रे,मो सलमान,प्रवक्ता राजेश शर्मा,निरंजन बिसाई,अरविंदर राय, भुनेश्वरी रानी,नरसिंग नाथ,राजेश प्रसाद गुप्ता,अनिल सिंह,प्रभाकर जनबन्दू,किसन यादव,विनोद यादव,जोहन सिन्हा,दिवाकर भारती,जी राजू, लादू राम सिन्हा,सुमन सागर सिन्हा,अजय शिरबावीकर,समय लाल साहू,सज्जन प्रसाद दीक्षित,धर्मेंद्र वैष्णव,परविंदर सिंह,अब्दुल कादिर सिद्दकी,लखी नारायन सोनी,जय वर्मा,शशि कांत साव,रिषा यादव,आरती सोनवानी,मृत्युंजय भगत,अनिशा बघेल,कीर्ति वर्मा,रमन मिश्रा,दुर्गेश साहू,मो हसरत,शमशीर कुरेशी,मेरिक सिंह,राज कुमार चौधरी,बलदाऊ पिपरिया,मधु चोबे,शोएब मो खान,बद्री बघेल,उमर फारूक,गोबिंद कोशले,राजकुमार बंजारे,अली हुसेन सिद्दकी, वाशु पांडे,डोली कुजूर,अंशुईया मरकाम,कीर्ति सिंह,वनिता पंडित,महेंद्र खोबरागड़े,आशा गॉर्ड,पिंकी वर्मा,इसराइल कुरेशी,आजाद कुरैशी,राजू साहू,कीर्ति सिंह,भोला साव,गुलाम उस्मानी, विणा देशलहरे,इजराईल खान,नईम बेग,सलीम खान,बलदेव सिंह,जय नाथ चौहान,नीलाम्बर,राम जीत राय,बजरंगी लाल सिंह,माधवी प्रसाद,आंनद डोंगरे,उमा शंकर साहू,रंजू खोबरागड़े,सहित सेकड़ों की संख्या में काँग्रेसजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts