भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार,जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के अध्यक्षता में वैशाली नगर विधानसभा में विधानसभा स्तरीय बैठक वार्ड 7 राधिका नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज होगा। इसकी शुरुआत 26 जनवरी से होगी, जो 26 मार्च तक चलेगी उन्होंने कहा कि ‘हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत सभी ब्लॉकों में बूथ स्तर पर यात्राएं होंगी। इसका मकसद भारत जोड़ो यात्रा के संदेश का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है हमें जनता के हितों का ध्यान रखना है। 2023 के चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। उसके लिये जरूरी है हम मेहनत करे। हमारी सरकार ने 4 साल में अच्छा काम किया। नई नीतिया बनाया है उसकी प्रशंसा सभी जगह हो रही हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बेहतरीन मुख्यमंत्री का दर्जा मिला है। यह गौरव का विषय है। हमारा दायित्व है हम सरकार के काम का प्रचार करे। यह बैठक आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद है।
पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने की तरह है और सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं का अहम भूमिका रहती है। बूथ लेबल के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल गुप्ता,निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू, MIC मेम्बर नेहा साहू ने कहा कि आज भाजपा के पास मुद्दा नही है। अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए बेवजह की आरोप सरकार पर लगाने की काम कर रहे है। भाजपा के लोग यह बता दे कि छत्तीसगढ़ की सम्मान के लिए क्या किये है, हमेशा छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनताओ को ठगने का काम किया है। अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए धरना प्रदर्शन कर ढोंग रचाने का काम कर रही है।
बैठक में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बात सुनी गई। बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर एस शर्मा ने किया। आभार प्रकट वार्ड 7 के पार्षद एवं MIC मेंबर आदित्य सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य, गिरी राव,अतुल चंद साहू, MIC पार्षद,केशव चौबे,लाल चंद वर्मा,चंद्रशेखर गवई,रवि कुर्रे, उषा शर्मा, प्रवक्ता राजेश शर्मा, महामंत्री निरंजन बिसाई,नरसिंग नाथ, राजेन्द्र महिंलांग,सुभाष साव,डेरेश्वर बंजारे,शमशेर सिद्दीकी, सुमन सागर सिन्हा,अरविंद राय,मनोज पांडे,महेंद्र साहू,भुनेश्वरी रानी, अनिशा बघेल, आरती सोनवानी, अजय शिरबावीकार, विभोर दुरक्कर, प्रभाकर जनबन्धु,अनिल सिंह,राधेकान्त मिश्रा, अमीर अहमद, जमील खान, शरद मिश्रा,किसन यादव,अज्जू अहमद चौहान,नीलू लीमेश,पलाश लीमेश,कन्हैया चुरहे,सरसिष घोष,गोरा,आसुतोष सिंह,नरेंद्र पिपरोल,विष्णु बारले,राजेश मेश्राम,संजीत चक्रवर्ती,नीतीश कश्यप,बुद्धशरण बोरकर,बन्टू शर्मा,अशोक गुप्ता,मनोज मिश्रा,राम प्रकाश मिश्रा, रजा सिद्दीकी,कीर्ति सिंह,जय वर्मा,चमन राम साहू,ललित पाल,वाशु पांडे, अंशुईया मरकाम,दिनेश पटेल,मृत्युंजय भगत,अब्दुल ठउर,मधु चौबे,सुभाष गुप्ता,दीपक भाटिया,जानकी साहू,अली हुसैन सिद्दीकी,अरुण सिंह,जी नायडू, मो रफीक, निममे, संजय विश्वकर्मा, आनंद डोंगरे,ज्ञानी सिंह,राजू साहू,इजराईल कुरेशी,आजाद कुरेशी,राज कुमार बंजारे,राजेन्द्र चौहान,सहित जनप्रतिनिधिगण,कांग्रेसजन उपस्थित थे।















