BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष व दुर्ग संभाग ट्रेनिंग इंचार्ज अमित जैन बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव

भिलाई। युवा कांग्रेस के वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष व दुर्ग संभाग ट्रेनिंग इंचार्ज अमित जैन को प्रदेश सचिव बनाया गया है। उक्त नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवरू, भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा व राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी एकता ठाकुर के सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के द्वारा की गई। अमित जैन ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी व संगठन के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का पूरी लगन और निष्ठा से वहन करूँगा। अमित जैन की नियुक्ति से दुर्ग जिले व प्रदेश के युवाओ में हर्ष व खुशी का माहौल बना हुआ है और कल रात से ही फेसबुक वाट्सअप इंस्टाग्राम और मोबाइल पर पूरे प्रदेश से बधाईयो का दौर जारी है।

Related Posts