भिलाई। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव, एएसपी शहर संजय ध्रुव तथा भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा के निर्देशानुसार और होली पर्व के मद्दे नगर वैशाली नगर पुलिस ने सोमवार की शाम रामनगर में जन चौपाल का आयोजन किया साथ ही शांति समिति की बैठक ली गई।
वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना ना हो इसका विशेष ध्यान रखे। अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण तरीके से यह त्यौहार मनाए। किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी थाने को तुरंत उपलब्ध कराए। क्षेत्र में हुडदंग करने वाले और नशा करके दुसरे का त्यौहार खराब करने वाले असमाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
रामनगर वासियों ने पुलिस को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए साथ ही लोगो ने थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी और थाना स्टाफ का बुके देकर स्वागत किया। थाना प्रभारी ने उपस्थित जनों को सायबर फ्राड, महिला संबधित अपराध, बच्चो संबधित अपराध की जानकारी देते हुए उन्हे जागरूक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, थाना स्टॉफ मौजूद थे।















