BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशालीनगर विधायक निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि का आयोजन कर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

भिलाई। दिनांक 16/08/2021 को वैशाली नगर विधायक निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।आयोजन में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में किए गए अद्वितीय कार्यों की चर्चा की गई।

जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन, त्रिलोचन सिंह, प्रवीण पाण्डेय ने अपने विचार रखा। मुख्य वक्ता विधायक विद्या रतन भसीन ने स्वर्गीय अटल बिहारी जी पर अपने विचार रखने के साथ साथ अटल जी की कविता का वाचन किया।

‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता ‘
‘टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता ‘

कार्यक्रम में जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, निहारिका मिश्र, शिवकांत सिंह सेंगर, राजेश प्रधान पूर्व पार्षद, महेश वर्मा पूर्व पार्षद, प्रहलाद शाह, राजमणि दूबे, रमेश दादर ,संतोष मौर्या, दीपक राणा,जय प्रकाश यादव, प्रमोद सिंह (सांसद प्रतिनिधि ) प्रवीण पाण्डेय, विजय सिंह ,अजय पाण्डेय ,अनिल मिश्रा ,राहुल परिहार, राम चंद्र साहू एवं काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवकांत सिंह सेंगर ने किया है।

Related Posts