BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशालीनगर विधानसभा की समस्याओं, आशाओं और चुनौतियों को गहराई से समझती हूँ और इसे हल करने का पूरा प्रयास करूँगी : डॉ. संगीता शाह

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा चुनाव में जनता के भरोसे और हौसले ने मुझे चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत दी।जनसंपर्क के दौरान लोगों का असीम प्यार और साथ मिला, सभी अपनी समस्याए मुझे बताए। समस्याये जानने समझने के बाद मैने घोषण पत्र बनाया है। घोषणा पत्रों के माध्यम से अन्य पार्टियों केवल ख्वाब दिखाती है उनके मुकाबले मेरे घोषणा पत्र में कोई जुमलेबाजी नहीं है जो चीज हकीकत में हो सकती है वही वादे मैंने अपने घोषणा पत्र में किए हैं। उक्त बाते वैशाली नगर की निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. संगीता शाह ने कही।

उन्होंने कहा कि इस चुनावी सफर में मुश्किलें बहुत है पर इन मुश्किलों को किनारे छोड़ आगे बढ़ने का हौसला मुझे जनता दे रही है लेकिन जनता से मिल रहे प्यार को कुछ पार्टियों नहीं पचा पा रही है और पोस्टर बैनर को फाड़ने जैसी निम्न स्तर की घटना भी कर रहे हैं लेकिन हमारा लक्ष्य कुछ और है, बेकार की इन बातों में उलझने की बजाय मैं अपनी लकीर लंबी करने पर विश्वास रखती हूँ और यही वजह है कि मैं अपने चुनाव चिन्ह सेब के साथ लगातार आगे बढ़ रही हूँ।

आपके माध्यम से मैं जनता को यह विश्वास दिलाती हूँ कि मैं वैशालीनगर विधानसभा की समस्याओं, आशाओं और चुनौतियों को गहराई से समझती हूँ और इसे हल करने का पूरा प्रयास करूँगी। मेरी योजनाएं और कार्यप्रणाली मुख्य रूप से आपकी समृद्धि के लिए होंगी। मेरा लक्ष्य है विकास और समृद्धि का सृजन करना, वैभवशाली वैशालीनगर बनाना, मेरे वचनों में मुख्य रूप से…

1.हर सर को छत, हर हाथ को काम।
2.समस्त महिलाओं को घर बैठे रोजगार ।
3.पूर्ण रूप से शराब बंदी।
4.समस्त युवाओ को रोजगार हेतु प्रशिक्षण।
5.हर वार्ड में 500 नयी दुकानोका निर्माण।

6.समस्त शासकीय निधि का उपयोग जनता के मतानुसार जैसे निर्णय महत्व पूर्ण रूप से लागु होंगे। मैं आप सभी से अपील करती हूँ, की आने वाले 17 नवंबर को 16 नंबर का बटन दबाकर सेब छाप पर अपना आशीर्वाद दें और वैशाली नगर विधानसभा की जनता को प्रचंड मतों से विजयी बनायें। हम सभी साथ मिलकर हमारे विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाएंगे।

Related Posts