भिलाई। मंगलवार को वैशाली नगर, कोहका साकेत नगर, जुनवानी को हाउसिंग बोर्ड स्थित दारु भट्टीयों से आम जनता परेशान हो रही है आए दिन नशे में धुत लोग रास्तों पर लड़ाई झगड़ा करते दिखाई पड़ते हैं नशे के हालत में चोरी, लूट, मारामारी और छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है, महिलाओं का आना जाना दुबर हो गया है।
स्कूलों के पास दारु भट्टी होने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है इस कारण दारु भट्टीयों के विस्थापन की मांग को लेकर प्रवीण सोनी, (उपाध्यक्ष, वैशालीनगर, भाजपा) के नेतृत्व में कलेक्टर जिला दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें मुख्य रूप से श्याम लाल साहू, श्रीमती साहू, प्रदीप मल्ल, किसान मोर्चा कैंप मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, धर्मेंद्र सोनी ,अवतार सिंह ,पवन सिंह ,अविराज मिश्रा, रुद्र सिंह, शुभम गुप्ता, वीरेंद्र साहू, ललित साहू व साकेत नगर मोहल्ला वासियों की उपस्थिति हुई।















