BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

वैज्ञान‍िकों ने बनाया यूनिवर्सल एंटीवेनम, किसी भी सांप के काटने पर ये दवा करेगी असर

सांप को दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है. कुछ सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इससे बचना मुश्किल होता है. लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंटीवेनम बनाया है, जो सांप के जहर का काट बनेगा…

 

नईदिल्ली (ए)। सांप को दुनिया में सबसे जहरीला जानवर माना जाता है. वहीं अगर किसी इंसान को सांप ने काटा तो उसे सिर्फ एंटीवेनम ही बचा सकता है. हालांकि इसके लिए भी कई बार सांप की पहचान होना जरूरी होता है. आज हम आपको बताएंगे कि वैज्ञानिकों ने सांप के जहर के जो यूनिवर्सल एंटीवेनम बनाया है, वो किन-किन सांपों के जहर पर कारगर है।

 

दुनिया में किंग कोबरा जैसे सैंकड़ों जहरीले सांप मौजूद हैं. इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि सांप के काटने से इंसान की तुरंत मौत हो सकती है. लेकिन अब माना जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने जो यूनिवर्सल एंटीवेनम बनाया है, ये सभी सापों के जहर का काट साबित होगा. वैज्ञानिकों ने इस एंटीवेनम को तैयार करने के लिए एक खास प्रयोगशाला का इस्तेमाल किया है।

 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक क‍िंग कोबरा, वाइपर, ब्‍लैक माम्‍बा जैसे सांपों के ल‍िए तो एंटीवेनम मौजूद हैं. लेकिन अभी भी दुनिया में कई ऐसे सांप हैं, ज‍िनका एंटीवेनम नहीं बना है. ऐसे में वैज्ञान‍िकों ने एक यूनिवर्सल एंटीवेनम तैयार किया है. वैज्ञान‍िकों का दावा है कि यह एंटीवेनम कई प्रकार के सांपों के जहर में पाए जाने वाले न्यूरोटॉक्सिन को बेअसर कर देता है. इससे इंसान की जान बच सकती है।

 

बता दें कि साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन में पब्‍ल‍िश रिपोर्ट के मुताबिक साइंटिस्‍ट ने इसे प्रयोगशाला में तैयार किया है. एंटीवेनम में एंटी-टॉक्सिन एंटीबॉडी होते हैं, जो घोड़ों को थोड़ी मात्रा में सांप के जहर का इंजेक्शन देकर और एंटीबॉडीज इकट्ठा कर बनाया जाता है. बता दें कि सद‍ियों से यही तरीका इस्‍तेमाल किया जाता है।

 

बता दें कि वैज्ञान‍िकों ने अब जो एंटीवेनम तैयार किया है, उसे प्रयोगशाला में बनाया गया है. इस तरह की दवा का इस्‍तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है. जानकारी के मुताबिक यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो इंसान के इम्‍यून सिस्‍टम को इस तरह तैयार कर देती है, जो क‍िसी भी तरह के जहर से लड़ने के ल‍िए सक्षम होता है. वहीं इसके गंभीर दुष्‍प्रभाव होने की संभावना काफी कम है. प्रयोगशाला में निर्मित इस एंटीबॉडी को 95Mat5 नाम दिया गया है।

Related Posts