BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का रहा बोलबाला: सिराज-बुमराह चमके, केएल ने लगाया पचासा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती घंटे में ही 42 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (0), ब्रैंडन किंग (12) और एलिक एथनाजे (13) को पवेलियन भेजा। जबकि बुमराह ने जॉन कैंपबेल (8) को आउट किया। इसके बाद कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े…

 

अहमदाबाद (ए)। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा। मोहम्मद सिराज की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने से रोका। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स और रोस्टन चेज को एक-एक सफलता मिली है।

वेस्टइंडीज को पहली पारी में जल्द समेटने के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। सील्स ने यशस्वी को आउट कर भारत को पहला झटका दिया जो 54 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। जेडन सील्स ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर शाई होप क हाथों कैच कराया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे साई सुदर्शन सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। 90 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोस्टन चेज ने साई सुदर्शन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।

दो झटके लगने के बाद केएल राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी संभाली। राहुल ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। गिल और राहुल ने दिन के खेल की समाप्ति तक भारत को अन्य झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी।

पहला दिन हालांकि, पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा जिन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने मिलकर कुल सात विकेट लिए, जबकि स्पिनरों को तीन सफलताएं मिली। भारतीय टीम इस मैच में तीन स्पिनर, दो तेज गेंदबाज और नीतीश रेड्डी के रूप में एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ उतरी है। तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव हैं। पहली पारी में यह रणनीति सही साबित हुई है क्योंकि गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया है।

वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टीम साढ़े चार घंटे के अंदर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। इसी के साथ अंपायर ने समय से पहले ही चायकाल का एलान किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती घंटे में ही 42 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (0), ब्रैंडन किंग (12) और एलिक एथनाजे (13) को पवेलियन भेजा। जबकि बुमराह ने जॉन कैंपबेल (8) को आउट किया। इसके बाद कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। होप को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया और उनके विकेट के साथ ही अंपायर ने लंच का फैसला किया। होप ने 26 रन बनाए। दूसरे सत्र में वेस्टइंडीज ने कप्तान रोस्टन चेज 24 रन बनाकर सिराज के शिकार बने। फिर सुंदर ने खेरी पियरे (11) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बुमराह ने दो घातक यॉर्कर पर जस्टिन ग्रीव्स (32) और जोहान लेन (1) को क्लीन बोल्ड किया। कुलदीप ने वॉरिकन (8) को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया और वेस्टइंडीज की पारी को 162 रन पर समेट दिया।

Related Posts