रायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज वेबसाईट/न्यूज वेबपोर्टल को आगामी एक वर्ष के लिए इम्पैनलमेंट करने हेतु 18 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था।
उक्त अवधि में प्राप्त आवेदनो की स्क्रुटनी पश्चात् अनंतिम सूची जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाईट https://jansampark.cg.gov.in/ में प्रकाशित कर दी गई है।
उक्त सूची के संबंध में यदि किसी प्रकार की आपत्ति है, तो उसके संबंध में आवेदन, छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय नवाँ रायपुर स्थित भूतल में दिनांक 11 सितम्बर 2024 दिन बुधवार तक कक्ष क्रमांक जीएफ-07 में जमा कर किया जा सकता है।
















