BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वेबपोर्टल की आड़ में अवैध रूप से लाखों रुपए की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दूसरे के खाता में अपना नंबर लिंक कराकर किए थे ठगी

भिलाई। दिनांक 26.09.2024 को प्रार्थी धीरज महतो थाना आकर आरोपीगण गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा व्दारा प्रार्थी एवं गवाहन मुकेश ताण्डी को लालच देकर इनका आई.डी.एफ.सी. बैंक में खाता खुलवाकर खाते मे आरोपीगण गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा द्धारा अपनी सिम दी गई जो इनके द्धारा खोले गये खाते में लिंक करवायी गयी थी।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 1026/24 धारा 318 (4), 319(2),61(2),111 बीएनएस दर्ज कराया गया कि विवेचना दौरान सिम का उपयोग आरोपीगणों द्धारा आई.डी प्राप्त कर अवैध आई.डी के माध्यम से संचालित ग्रुप द्धारा उपरोक्त आई.डी के माध्यम से अवैध ऑनलाईन सटटा का संचालन कर धर्नाजन करने के लिये अपने एवं प्रार्थी व गवाह मुकेश ताण्डी के आई.डी.एफ.सी बैंक के खातों का उपयोग किया जाता रहा।

आरोपीगण गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात फरार हो गये। आरोपीगणो के द्धारा वेबपोर्टल से समाचार चलाया जाता था और वेब पोर्टल के आड में अवैध रूप से ऑनलाईन गेमिंग एप के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जन करने के लिये अपने एवं प्रार्थी व गवाह के खातों का उपयोग किया गया।

आई.डी के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग एप में उपयोग किये जा रहे तथाकथित कई खातां का डिटेल प्राप्त किया गया है। जिसमें आरोपीगणों द्धारा अन्य आरोपी के साथ मिलकर अवैध रूप से करोडों का लेनदेन किया जाना पाया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा धोखाधडी करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनदंन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में आरोपीगणों की पता तलाश लगातार की जा रही थी।

दिनांक 14.01.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त
होने पर आरोपी रविकांत मिश्रा को जुनवानी रोड मे अवैध रूप से खरीदी गईं थार सीजी 07 सी.एस 7739 में मिला जिसे घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर पुलिस थाने लाया गया। आरोपी से अवैध खातों एवं अवैध सिम के संबंध में पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी रविकांत मिश्रा ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये प्रकरण मे गोविंदा चौहान की संलिप्तता बताई है प्रकरण मे आरोपीगणों द्धारा प्रार्थी एवं गवाहों को खाता मे लिंक कराने के लिये दी गई सिम की एवं अवैध अर्जित संपत्तियों की जप्ती हेतु माननीय न्यायायल से
आरोपी रविकांत मिश्रा को दिनांक 15.01.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश कर पुलिस
रिमांड हासिल की गई है।

विवेचना जारी है। विधिवत साइबर सेल की मदद से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र कर अवैध संपत्तियों की जप्ती की कार्यवाही की जानी है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा उप. निरी मनीष बाजपेयी प्र.आर प्रकाशचंद तिवारी, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह एवं आर.राजू राणा का विशेष योगदान रहा।

Related Posts