BREAKING

घर-परिवार

वेट लॉस के लिए रोजाना बदल-बदलकर पिएं ये पांच ग्रीन वेजी सूप, मिलेगा जबरदस्त फायदा

यह मौसम न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करने बल्कि वेट लॉस के लिए भी सबसे अच्छा माना जाता है…

 

नईदिल्ली (ए)। ठंड के मौसम में हरी साग-सब्जियां खूब मिलती हैं। ऐसे में यह मौसम न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करने बल्कि वेट लॉस के लिए भी सबसे अच्छा माना जाता है। आज हम आपको ऐसे ग्रीन सूप की रेसिपी बता रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ आपका वेट करने में भी बेहद कारगर हैं। आप अगर इन्हें ब्रेकफास्ट में पिएं, तो आप एक महीने में काफी वजन कम कर सकते हैं।

पालक सूप
पालक आयरन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पालक में 23 कैलोरी, पानी, प्रोटीन, कार्ब्स,  फाइबर और वसा भी होता है। इसके अलावा पालक में विटामिन A, C, K1, फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है। ये सभी विटामिन्स आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। साथ ही ब्रेकफास्ट में पालक सूप पीने से आपका वेट भी कंट्रोल रहता है।

ब्रोकली सूप
ब्रोकली के पोषक तत्वों की बात करें, तो ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए और सी जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण भी होते हैं।

मटर का सूप
मटर का सूप भी स्वाद में काफी स्वादिष्ट लगता है। मटर में आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड के साथ-साथ कई विटामिन और पोषक तत्व में पाए जाते हैं, मटर खाने की जगह अगर आप इसका जूस बनाकर पिएं, तो यह और भी फायदेमंद होता है।

मेथी का सूप
मेथी के पराठे तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मेथी का सूप ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इस सर्दी आप मेथी का सूप अपनी डाइट में जरूरी शामिल करें।इसमें तांबा, पोटेशियम, कैल्शियम, लोहा, सेलेनियम, जस्ता, मैंगनीज, मैग्नीशियम, थमियान, विटामिन बी 6, फोलिक जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

मिंट सूप
आप सोच रहे होंगे कि ठंड के मौसम में पुदीना खाना कितना सही हो सकता है? लेकिन वेट लॉस के हिसाब से पुदीना बहुत फायदेमंद है। आप इस मिंट सूप में मक्के का आटा मिला सकते हैं। इससे यह बैलेंस हो जाएगा। पुदीना में एंटीवायरल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही में इसमें मेंथोल, आयरन, वसा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन-ए, राइबोफ्लेविन और कॉपर आदि पोषक तत्व भी होते हैं।

Related Posts