BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप: बॉक्सर नीतू घंघास और स्वेटी बूरा ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

नीतू घंघास ने वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. नीतू घंघास ने 48 किलो भार वर्ग में मंगोलिया की लुटसेखन अलतेंगसेंग को 5-0 से हराया….

नईदिल्ली (ए)। भारतीय बॉक्सर नीतू घंघास ने वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है. नीतू घंघास ने 48 किलो भार वर्ग में मंगोलिया की लुटसेखन अलतेंगसेंग को हराया. भारतीय बॉक्सर ने इस मुकाबले को 5-0 से अपने नाम कर लिया. इससे पहले शनिवार को नीतू घंघास ने सेमीफाइनल मैच में कजाकस्तान की बॉक्सर को हराया था. वहीं, कल के दिन भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल आ सकता है।

नीतू घंघास के बाद अब भारतीय फैंस की निगाहें स्वीटी बूरा पर रहेंगी. दरअसल, स्वीटी बूरा भी वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. भारतीय बॉक्सर स्वीटी बूरा 81 किलो भार वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं. इस तरह आज नीतू घंघास के बाद एक और गोल्ड मेडल भारत के खाते में आ सकता है. वहीं, रविवार यानि 26 मार्च को निखत जरीन और लवलीना बोरहेगन पर निगाहें रहेंगी।

वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नीतू घंघास के बाद अब स्वेटी बूरा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. स्वेटी बूरा ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने फाइनल मैच में चीन की वांन्ग लीना को हराया. इस तरह भारत के लिए यह आज के दिन का दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले नीतू घंघास ने मंगोलियाई बॉक्सर को हराकर भारत को आज के दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था. अब स्वेटी बूरा ने चीनी खिलाड़ी को हराकर भारत की झोली में दूसरा गोल्ड मेडल डाल दिया है. वहीं, इससे पहले नीतू घंघास ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड जीता था.

अब इन बॉक्सर पर रहेंगी निगाहें…

निखत जरीन और लवलीना बोरहेगन भी वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच चुकी हैं. निखत जरीन और लवलीना बोरहेगन फाइनल मुकाबले में 26 मार्च को उतरेगी. इस तरह वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप फाइनल में भारत की 4 बॉक्सर जगह बनाने में कामयाब रहीं. नीतू घणघस के अलावा स्वीटी बूरा, निखत जरीन और लवलीना बोरहेगन भी फाइनल में पहुंची हैं. बहरहाल, नीतू घंघास ने गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाल दिया है. अब भारतीय फैंस की निगाहें स्वीटी बूरा, निखत जरीन और लवलीना बोरहेगन भी रहेंगी. गौरतलब है कि नीतू घंघास ने 48 किलो भार वर्ग में मंगोलिया की लुटसेखन अलतेंगसेंग को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Related Posts